श्री सत्य साईं बाबाः बिच्छू के काटने से बदली थी ज़िन्दगी
- - Advertisement - -
इस संसार में कई ऐेसे लोग हैं जिन्होंने चमत्कार करके दिखाए है क्योंकि दुनिया तो चमत्कार को ही नमस्कार करती है। भारत में और दुनिया के कई हिस्सों मे इंसान को भगवान मानने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। अगर कोई व्यक्ति चमत्कार कर देता है तो वो भगवान बन जाता है। दुनिया की छोड़े तो भारत में ही कई लोग ऐसे हुए जिन्हें आज भी भगवान का दर्जा दिया जाता है।
इन्हीं लोगों में से एक थे श्री सत्य साई बाबा। सत्य साई बाबा अपने आप को शिर्डी के साई बाबा का अवतार बताते थे। इनके देश ही नहीं विदेशों में भी अनुयायी है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम तक इनके अनुयायी रह चुके है और इनके दरबार में आते-जाते नज़र आ चुके है।
श्री सत्य साई बाबा इस समय तो दुनिया में नहीं है लेकिन उनके मानने वालों को दिलों में वे आज भी ज़िन्दा हैं। बाबा सत्य साई के प्रति लोगों की आस्था और श्रद्धा गहरी है। उनके अनुयायी के लिए वे भगवान से बढ़कर है तो कुछ लोग उन्हें ढोंगी का दर्जा भी देते रहे है। 23 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको श्री सत्य साई बाबा के बारें में बताने वाले है कुछ ख़ास बातें…
श्री सत्य साई बाबा भगवान है या इंसान इसका फैसला तो हम नहीं कर सकते लेकिन इनके चमत्कारों को देखकर लोग इन्हें भगवान मानने से रोक नहीं पाए। इनका जन्म 23 नवंबर 1926 को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी गांव में हुआ था। बचपन में ये सत्यनारायण राजू कहलाते थे। जब ये 14 साल के थे तो इन्होंने खुद कहा कि वे शिर्डी वाले साईं बाबा के अवतार है। नेक्स्ट पेज पर पढ़ें सत्यनारायण राजू कैसे बने साईं का अवतार…
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -