सऊदी अरब ने बंद किया हज का रास्ता, मुश्किल में हजयात्री
ईरान ने सऊदी अरब पर आरोप लगाया है कि सऊदी अरब श्रद्धालुओं का मक्का जाने का रास्ता रोक रहा हैं। इस साल ईरान और सऊदी अरब के नेताओं के बीच तनाव के कारण ईरानी लोगों को सऊदी अरब हज पर नहीं आने देगा। ये 30 साल में पहली बार है जब हज नहीं कर पाएंगे ईरानी।
दरअसल ये 30 साल में पहली बार होगा जब ईरान के लोग मक्का नहीं जा पाएंगे। ईरान मुख्य रूप से शिया बहुल देश है। जबकि सऊदी अरब सुन्नी। दोनों देश ईरानियों को हज करने देने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। ईरान के संस्कृति मंत्री अली जन्नती ने कहा है कि किसी सहमति पर नहीं पहुंच सके। क्योंकि सऊदी अरब रोड़े अटका रहा है। उन्होंने कहा, ’सऊदी अरब ईरानियों के हज पर जाने के अधिकार का विरोध कर रहा है।’
टकराव की दो वजहें
ईरान ने लगाया था आरोप
पिछले साल 60,000 ईरान हज करने मक्का गए थे। लेकिन वहां मची भगदड़ में 2300 लोग मारे गए थे। इनमें 464 ईरानी थे। तब ईरान ने आरोप लगाया था कि सऊदी अरब हज की व्यवस्था ठीक से नहीं कर पाया। सऊदी अरब ने जनवरी में ईरान से राजनयिक रिश्ते तोड़ लिए थे। तब भीड़ ने ईरान की राजधानी तेहरान स्थित सऊदी दूतावास पर हमला कर उसे आग लगा दी थी
|