राम रहीम के चहेती बेटी हनीप्रीत और डेरा सच्च सौदा की अगली उत्तराधिकारी हनीप्रीत के खिलाफ दर्ज मामले में हरियाणा पुलिस ने अब देशद्रोह की धारा भी जोड़ दी है। गौरतलब है कि हनीप्रीत डेरा सच्चा प्रमुख को सजा होने के बाद से ही फरार है। पंचकूला के पुलिस आयुक्त ए एस चावला ने बताया कि गत 25 अगस्त को स्थानीय सीबीआई अदालत के डेरा प्रमुख को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार डेरा के मुखपत्र ‘सच्च कहूं’ के पत्रकार सुरेंद्र धीमान और अन्य लोगों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में अब यह धारा भी जोड़ने का फैसला लिया है। राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में फिलहाल रोहतक जेल में बंद है। पुलिस उसे और डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा को मोस्ट वांटेड घोषित कर उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है। उन्हें पकड़ने के लिये पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
हनीप्रीत, गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी है। राम रहीम को 20 साल की सजा होने बाद से हनीप्रीत फरार है। अंदेशा यह भी लगाया जा रहा था कि वह नेपाल में है। लेकिन अभी तक हनीप्रीत के खिलाफ कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां है। पुलिस ने हनीप्रीत और उनके साथियों के खिलाफ लुकआउट भी जारी किया है। और उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश में लगी है।
आप यह जानकर भी हैरत रह जाएंगे की हनीप्रीत, बाबा जिसे अपनी गोद ली हुई बेटी बताते है उसके साथ भी बाबा के अवैध संबंध रह चुके है। असल में हनीप्रीत का नाम प्रियंका तनेजा है। उनकी शादी विश्वास गुप्ता से राम रहीम ने ही कराई थी। इसके कुछ दिन बाद ही हनीप्रीत ने अपने सुसराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसके बाद गुरमीत ने राम रहीम को 2009 में गोद ले लिया था।