जानिए शादी के बाद लड़की ही क्यो जाती है पति के घर
- - Advertisement - -
अक्सर लड़कियां शादी से पहले अपने माता-पिता से पूछती हैं कि उन्हें ही क्यों घर छोड़कर पति के घर जाना पड़ता है, तो इस पर माँ-बाप कहते हैं कि ‘‘बेटी यही रिवाज है सदियों से यही परंपरा चली आ रही है।’’ ये सवाल हर लड़की के मन में शादी से पहले एक बार ज़रूर आता है कि उसे ही क्यों माँ-बाप को छोड़कर पति के घर जाना पड़ता है पति क्यों नहीं लड़की के घर में रह सकता।
इस सवाल को पूछने के बाद अक्सर लोग यही कहते हैं कि ये सदियों से चली आ रही परंपरा है, लड़की को लड़के के घर शादी के बाद जाना ही होता है। ये सदियों पुराना रिवाज़ है। इसे कौन बदल सकता है। लेकिन ये सवाल अब भी वहीं का वहीं है कि आखिर ऐसा क्यों होता है।
सभी धर्मों में यही रिवाज़
ऐसा नहीं है कि सिर्फ हिंदू धर्म में शादी करने पर लड़की को लड़के के घर जाना होता है। दुनिया के हर धर्म में ऐसा ही होता है। शादी के बाद दुल्हन ही दूल्हे के घर जाती है। पर क्यों? इस पर किसी आम जानकारी वाले इंसान से सवाल किया जाए तो वो यही कहेगा कि पत्नी को पति के घर ही जाना चाहिए, वही उसका घर है। मायके में तो वह पराई अमानत होती है।
ये सब तो ठीक है लेकिन ऐसी मान्यता और ऐसी सोच कब और कैसे बनी? क्या आप जानते है। इस विषय पर वेदों में भी कुछ तथ्य दिए गए हैं। इनमें से एक शादी के बंधन से जुड़ा है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -