राहुल नहीं तो कौन होगा कांग्रेस का अध्यक्ष
नई दिल्ली। राहुल गांधी इस साल भी कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल कांग्रेस में होने वाला चुनाव टाल दिया गया है। जिसके कारण राहुल इस साल राहुल गांधी का प्रमोशन नहीं हो पाएगा।
वहीं सोनिया गांधी अध्यक्ष पद पर बरकरार रहेंगी। बता दें कि 2014 में आम चुनाव में कांग्रेस के हारने के बाद से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने की खबर थी। खबरों के अनुसार माने तो इस साल कांग्रेस का चुनाव टालने और राहुल को अध्यक्ष न बनाने के पीछे की मुख्य वजह ये है कि पार्टी के पुराने और अनुभवी नेता उनके हाथ में कांग्रेस का नेतृत्व नहीं चाहते।
गौरतलब है कि हाल में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। दरअस 24 साल से कांग्रेस पार्टी की कद्दावर महिला नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। रीता इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहीं। 67 साल की रीता बहुगुणा का ताल्लुक बड़े सियासी परिवार से रहा है। रीता यूपी के पूर्व सीएम हेमवंती नंदन बहुगुणा की बेटी हैं। रीता के भाई उत्तराखंड के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा हैं। रीता बहुगुणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। रीता यूपी कांग्रेस की कमान भी संभाल चुकी हैं। रीता अभी लखनऊ विधानसभा सीट से विधायक हैं।