शशिकला की पोल खोलने वाली DIG डी रूपा का हुआ तबादला
भारत एक ऐसा देश है जहां जब कोई झूठ पर से परदा उठाता है तो यहां या तो उसका मुंह बंद कर दिया जाता है या फिर उसका तबादला कर दिया जाता है। ऐसा ही हुआ कुछ डी रूपा के साथ। उसने शशिकला की पोल क्या खोली, उसका तबादला कर दिया गया। जी हां, बैंग्लुरू की जेल में बंद एएआईडीएमके की महासचिव शशिकला को मिल रही विशेष सुविधाओं की पोल खोलने वाली डीआईजी रूपा का तबादला ट्रैफिक विभाग में कर दिया गया है।
- - Advertisement - -
इसके बाद प्रशासन के इस कदम पर सवाल उठाते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है, ‘यह हैरान करने वाला है, ऐसा लगता है कि राज्य सरकार गैरकानूनी गतिविधियों को छुपाना चाहती है।’ राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डी. रूपा आईपीएस (कर्नाटक 2000 बैच), पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को तत्काल प्रभाव से ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा के आयुक्त आईपीएस ए.एस.एन मूर्ति के स्थान पर अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में स्थानांतरित किया जाता है।
सरकार ने रूपा के साथ ही चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला किया है। बता दें की डीआईजी रूपा ने हाल ही में बैंग्लुरू जेल में चल रहे भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा करते हुए रिपोर्ट दी थी कि एआईएडीएमके की अध्यक्ष वीके शशिकला को जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने के साथ ही कई तरह की अनियमितताओं मौजूद है। उन्होंने इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए जाने का भी आरोप लगाया था। डी रूपा की इस रिपोर्ट पर आईजी ने सख़्त रुख अपनाया था और डी रूपा केखिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी।
जानिए कौन है डी रूपा
2000 में यूपीएससी में रूपा ने 43वीं रैंक हासिल की। प्रशिक्षण के दौरान रूपा ने अपने बैच में पांचवां स्थान हासिल किया और उन्हें कर्नाटक कैडर दिया गया। सुपरकॉप के नाम से मशहूर रूपा को एक बेहतरीन शूटर के तौर पर जाना जाता है और उन्होंने इसमें कई पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं। 2016 में इन्हें मेधावी सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी नवाजा जा चुका है।
इसके साथ ही रूपा भरतनाट्यम की बेहतरीन नृत्यांगना है और शास्त्रीय संगीत की अच्छी समझ रखती हैं। बता दें कि डी रूपा ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को धार्मिक दंगों के मामले गिरफ्तार किया था। एक और बोल्ड फैसला लेते हुए रूपा ने बेंगलुरु में सभी पुलिस वालों को VVIP लोगों की सेवा से हटा लिया था। यहां तक कि कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के काफिलों में गैर सरकारी ढंग से शामिल होने वाली पुलिस की गाड़ियों को बाहर कर दिया था। बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा को भी रूपा करारा जवाब दे चुकी हैं।
- - Advertisement - -