महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म, फोटो हुई वायरल
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाली एक महिला ने पिछले दिनों एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया। दरअसल ये महिला वही हैं जिनका नाम किम टुची है कुछ समय पहले अपने बच्चों को जन्म देने के पहले भी उनका फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। किम ने अपने पांच बच्चों के साथ अपना क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।
26 साल की किम ने इसी साल जनवरी में एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया था। किम और उनके पति वागन को छोटे परिवार की ख्वाहिश थी। लेकिन उन्हें पांच बच्चों का सरप्राइज गिफ्ट मिला। उनके पांच बच्चों में चार लड़कियां है और एक लड़का है। इस दंपत्ति की अब कुल आठ संताने हो गई हैं। सभी की उम्र 9 साल से कम है। पांच बच्चों के एक साथ जन्म का यह दुर्लभ मामला है जब किम की डिलिवरी की गई थी उस समय वहां पर 50 डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया था।