चिड़िया को बचाने के लिए चूहों की बलि दे रहा ये देश
जंगल में रहने वाले जानवर, पक्षी एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। अपना पेट भरने के लिए ये एक दूसरे को भी खा जाते हैं और इसी चक्र में ये सब चलता रहता है। न्यू जीलैंड ने अपने यहां मिलने वाले विशेष पक्षियों को बचाने के लिए चूहों और ऐसी ही प्रजाति के अन्य जीवों को खत्म करने की योजना बनाई है।
इस ’पर्यावरण संबंधी’ लक्ष्य के तहत न्यू जीलैंड के सभी चूहों, पॉसम और स्टोट जीवों को खत्म कर दिया जाएगा। न्यूजीलैंड में पक्षियों की 40 से ज्यादा प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं और कइयों पर यह खतरा मंडरा रहा है। इनमें यहां पाए जाने वाले कीवी पक्षी भी शामिल हैं। वैज्ञानिक इस मिशन को लेकर सेना जैसी भाषा बोल रहे हैं।
वे प्रायद्वीप के इन जीवों (जिनमें कीट भी शामिल हैं) का गला घोंटने, उन्हें पकड़ने के लिए नए ट्रैप और जनेटिक हथियार बनाने और इसके लिए बच्चों और किसानों को विश्वास में लेने की बातें करते हैं। वेलिंग्टन की गुडनेचर कंपनी के सह-संस्थापक रॉबी वैन डैम ने बताया कि कंपनी ने नए ट्रैप (शिकार में इस्तेमाल होने वाले फंदे) बनाए हैं। (दम घोंटने के लिए) इन ट्रैप्स में कार्बन डाइऑक्साइड से दबाव बनाया जाता है। एक ट्रैप छह महीने में 24 चूहों को मार सकता है।
- - Advertisement - -