Monday, August 14th, 2017
Flash

 कैसी भी हो घर में परेशानी, रंग – बिरंगी क्रिस्टल बॉल्स रखने से होगी दूर




Spiritual

Sponsored

भारत में हर व्यक्ति वास्तु शास्त्र को मानता है | उसी तरह भारत में चीनी वास्तु शास्त्र के नाम से प्रसिद्ध फेंगशुई के भीतर क्रिस्टल बॉल्स का काफी महत्व है | वैसे फेंगशुई में कई प्रोडक्ट्स हैं जैसे कि फेंगशुई ड्रैगन, फेंगशुई फ्राग, फेंगशुई क्वाइन, आदि चीजों का प्रयोग हमें कई लाभ देता है लेकिन आज हम आपको बतायेगे कि, फेंगशुई क्रिस्टल बॉल्स के घर में रखने से क्या – क्या लाभ  होते है | फेंगशुई में रंग-बिरंगी क्रिस्टल बॉल्स, बिना रंग वाली क्रिस्टल बॉल और यहां तक की काली क्रिस्टल बॉल का जिक्र है। ये हर बॉल कई तरह के लाभ देती हैं, इन्हें भिन्न-भिन्न कारणों से इस्तेमाल में लाया जाता है। आज हम आपको छोटी-छोटी रंग-बिरंगी क्रिस्टल बॉल्स को घर में रखने के फायदे बताएंगे।

  • आर्थिक द्रष्टि से :-

फेंगशुई के अनुसार घर के भीतर क्रिस्टल बॉल्स आर्थिक दृष्टि और सुख से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। बताया जाता है कि इन क्रिस्टल बॉल्स में आसपास की निगेटिव ऊर्जा को अपने भीतर समा लेने की ताकत होती है। ये बॉल्स जहां भी रखी जाएंगी वहां का वातावरण सकारात्मक बना देती हैं।

     विंड चाईम क्रिस्टल बॉल्स :-

अगर घर में कोई पारिवारिक कलह है या घर के लोगों की आसपास में कुछ खास नहीं बनती है, तो घर के लिंविंग रूम या ड्राइंग रूम में ये क्रिस्टल बॉल्स रख दें। आप चाहें तो विंड चाइम में ऐसी 3-4 क्रिस्टल बॉल्स जड़वाकर भी लिविंग रूम में लगा सकते है |

लेकिन ध्यान रहे कि इस विंड चाइम को उठाकर अपने बेडरूम या स्टडी रूम में ना लगाएं। ये विंड चाइम मेलजोल बढ़ाने के लिए है, इसलिए इसका सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें।

  • बिजनेस के लिए :-

अगर आपका व्यापार मंदा चल रहा है | तो एक रंग-बिरंगी क्रिस्टल बॉल ऑफिस या फैक्ट्री की उत्तर पश्चिम दिशा में रख दें। व्यापार के लिए यह दिशा बेहद महत्वपूर्ण होती है। ये क्रिस्टल बॉल इस दिशा को दोषपूर्ण कर व्यापार को नई रफ्तार देगी।

  • स्टडी और मन कि एकाग्रता के लिए :-

अगर आपके बच्चों का स्टडी में मन नही लग रहा है और कभी आपको भी किसी काम को करने में एकाग्रता की कमी महसूस हो रही हो, तो क्रिस्टल बॉल्स को स्टडी रूम या जहा भी आप बैठकर जरूरी काम करते है, वहाँ रख सकते है |

  • पति – पत्नी के बीच चल रही अनबन :-  

अगर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही है,तो बेडरूम में क्रिस्टल बॉल रखना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे क्रिस्टल बॉल घर में रखने भर से कुछ नहीं होता है। क्रिस्टल बॉल से पूरा लाभ पाने के लिए इसे दिन में तीन बार क्लाक वाईज घुमाना पड़ता है।

ये रंग – बिरंगी क्रिस्टल बॉल्स आपको मार्क़ेट में आसानी से मिल जाएगी | यह अधिक महंगी भी नही होती है और साथ ही आप अपने मनचाहे कलर में इसे खरीद सकते है | मुख्य बात यह है कि, आप सही क्रिस्टल बॉल ही ख़रीदे |

Sponsored



Follow Us

Youthens Poll

‘‘आज़ादी के 70 साल’’ इस देश का असली मालिक कौन?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories