रीयल लाइफ में ये कुत्ते बन गए हैं 10 करोड़ से ज्यादा की जायदाद के मालिक
अक्षय कुमार की फिल्म एनटरटेनमेंट तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में एंटरटेनमेंट नाम का एक कुत्ता कैसे करोड़ों का मालिक बन जाता है। आप ये सोच रहे होंगे कि ये सब सिर्फ रील लाइफ में ही हो सकता है। पर ऐसा नहीं है, हम आपको ऐसे कुत्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रील नहीं बल्कि रीयल लाइफ में करोड़पति बन गए हैं।
इस कुत्ते के पास मुंबई के पॉश इलाके में तीन फ्लैट, कोलकाता में फ्लैट और लाखों रूपए की सोने और चांदी की ज्वेलरी है। जी हां, आप सुनकर हैरान जरूर रह गए होंगे कि ये बेजुबान जानवर कुत्ते कैसे करोड़पति बन गए। मुंबई के पॉश इलाके कोलाबा में रहने वालीं नंदिनी सचदे ने अपनी पूरी प्रापॅर्टी इन कुत्तों के नाम कर दी है। इन करोड़पति कुत्तों का नाम बड़ी और टिनी है। जबकि तीसरे का नाम जूनियर है जो कि मर चुका है।
करोड़ों के बन जाएंगे मालिक
खबर के अनुसार प्रॉपर्टी ट्रांसफर की प्रोसेस भी शुरू हो गई है। जल्द ही सारी प्रॉपर्टी कुत्तों के नाम हो जाएगी। इसी के साथ ये कुत्ते कोलाबा के एक आलीशान फ्लैट जबकि दो अन्य इलाके में फ्लैट है साथ ही कोलकाता में घर के साथ-साथ लाखों सोने-चांदी की ज्वेलरी कार और लाखों रूपए के सामान के मालिक बन जाएंगे।
इतना लगाव हो गया कि, नहीं किया अपना बच्चा-
नंदिनी का कहना है कि शादी के बाद मेरा खुद का बच्चा मिसकैरेज हो गया था। इसके बाद उन्हेांने आईवीएफ के जरिए मां बनने की सोची और इसके लिए प्रोसेस भी शुरू कर दी थी। इसी बीच मेरे पति दोनों को घर ले आए। धीरे-धीरे हमारा लगाव इनसे इतना बढ़ गया कि मैंने खुद मां बनने के बारे में सोचना ही छोड़ दिया। इसमें मेरे पति ने भी सहमति जताई और हमने इनके नाम से सारी संपत्ति करने का फैसला किया है।
- - Advertisement - -