Tuesday, August 22nd, 2017
Flash

इस कलाकार ने बनाई बाहुबली-2 की 3D पेंटिंग, रातों-रात बन गए स्टार




Art & Culture

THE HOOK DESK : अहमदाबाद शहर के नरोडा इलाके में रहने वाले जाने-माने आर्टिस्ट रितेश यादव ने 'बाहुबली-2' के अनेक पात्रों को 3D पेंट किया है। सोशल मीडिया में इस पेंटिग्स को काफी प्रशंसा मिल रही है।

आपने थ्री डी पेंटिंग बनाने वाले कलाकार तो बहुत देखे होंगे , लेकिन इस आर्टिस्ट ने दुनियाभर में मशहूर हो चुकी फिल्म बाहुबली- 2 की थ्री डी पेंटिंग बनाई हैं। जिसे सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलेरिटी मिल रही है। अहमदाबाद शहर के नरोडा इलाके में रहने वाले जाने-माने आर्टिस्ट रितेश यादव ने बाहुबली-2 के कई पात्रों को 3डी पेंट किया है।

रितेश की 3D पेंटिंग्स को ‘बाहुबली-2’ की ऑफिसियल वेबसाइट पर भी डाल दिया गया है। आइए हम आपको रितेश कि कुछ 3D पेंटिंग्स दिखाते हैं। रितेश यादव का नया 3D प्रोजेक्ट सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है। अभी तक उसकी 3D पेंटिग्स को 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

बता दें कि रितेश ने अपने पूरे घर को 3डी से पेंट किया हुआ है। उनके घर की दीवारें भी 3डी से पेंट हैं। उनकी ये कला इतनी सुंदर है की लोग उनके इस हुनर को देखने के लिए उनके घर तक पहुंच जाते हैं। उनके घर को 3डी हाउस के नाम से जाना जाता है। रितेश पेशे से प्राइवेट कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर हैं।

इनकी पहली पसंद पेंटिंग है। खाली समय में वे पेंटिंग करते ही दिखाई देते हैं। बाहुबल ी-2 में बनाई गई 3डी पेंटिंग ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया है। इस फिल्म की राम्या कृष्णन ने अपने बाहुबली पेज पर रितेश की पेंटिंग को स्पेशल जगह दी है।

अपने क्रिएटिव आइडिया के कारण फेमस हुए रितेश ने अपना एक चैनल शुरू किया है। यह आइडिया उसके दोस्तों ने उसे दिया। उसके चैनल के 3 लाख यूजर्स हैं। इस चैनल के शौकीनों को फ्री में पेंटिंग सिखाई जाती है।

 

 

 

Sponsored



Follow Us

Youthens Poll

‘‘आज़ादी के 70 साल’’ इस देश का असली मालिक कौन?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories