omg ! भूख लगी तो ये बकरी खा गई 66 हजार रूपए
आपने जानवरों को चारा खाते देखा होगा लेकिन क्या किसी जानवर को रूपए खाते देखा है। नहीं ना। लेकिन कभी कभी ना सुनी जाने वाली बातें भी सच होती हैं। भूख तो न तो इंसान को बर्दाश्त है औश्र न ही जानवर को। कुछ ऐसा ही वाख्या हुआ यूपी के कन्नोज में। एक भूखी बकरी को जब खाने के लिए चारा नहीं मिला तो वह अपने मालिक की जेब में रखे 66 हजार रूपए ही खा गई।
- - Advertisement - -
किसान सर्वेश कुमार की बकरी ने उनकी जेब में रखे दो-दो हजार के 33 नोटों को ही अपना चारा बना लिया। सर्वेश केवल दो ही नोट बकरी का भोजन बनने से पहले बचा पाए। सर्वेश कुमार ने ये रूपए ईठ खरीदने के लिए रखे थे, क्योंकि उनके मकान का काम चल रहा था। इलाके के लोगों को जब ये बात पता चली कि बकरी ने नोट खा लिए हंै, तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इतना ही नहीं लोग तो इस बकरी के साथ सेल्फी भी लेने लगे।
बकरी के बारे में जब लोगों ने सर्वेश से पूछा तो उन्होंने कहा कि वो उनकी संतान जैसी है। इसलिए वो उस पर अत्याचार नहीं करेंगे। कुछ लोगों ने उन्हें बकरी को बेचने के लिए कहा तो किसी ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी ताकि उसे उल्टी कराकर पैसे निकाले जा सकें। और तो और सर्वेश के एक पड़ोसी ने उन्हें एक एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दे डाली। अब बताइए इस बेचारी बकरी का क्या कसूर। उसे भूख लगी तो बेचारी बकरी ने रूपयों को ही चारा बनाकर खा लिया।
- - Advertisement - -