अब तक अगर आपको अपने लड़के या लड़की के लिए रिश्ता ढूंढना हो तो आप किसी रिश्तेदार का सहारा लेते हैं या फिर मैट्रोमोनी साइट्स का। लेकिन पाकिस्तान में हाल ही में एक ऐप लांच हुआ है जो आपके लिए रिश्ता ढूंढने में मदद करेगा। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ये सच है। ऊबर और ओला कैब की तरह इस कैब सर्विस का नाम है ‘रिश्ता आंटी’।
साउथ एशिया में रिश्ता आंटी वो मैरिज मैचमेकर्स है जो लड़के और लड़कियों के बारे में सारी जानकारी रखती हैं….सैलरी, पढ़ाई-लिखाई, वजन इतना ही नहीं बल्कि स्किन टोन के बारे में। जिससे वो आपके होने वाले जीवनसाथी से आपको मिलवाती है।आमतौर पर बड़े चश्मेवाली आंटी की तरह जो अपने साथ नामों वाली पर्ची और नोकिया का पुराना फोन रखने वाली की तरह बनाया गया था। करीम ने इन आंटी को थोड़ा-सा अपडेट किया। ये रिश्ता आंटी की कॉन्सेप्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
टविटर पर लोगों ने इसकी चुटकी लेते हुए कहा कि “करीम हलाल टिंडर है, जहां पर रिश्ता आंटी आपके लिए स्वाइप करती हैं। वही कुछ लोग कह रहे हैं कि ये सिर्फ टैक्सी ऐप सेवा द्वारा मार्केटिंग करना हैं।
बता दें कि करीम पाकिस्तान में एक वैध रूप से इस सेवा को शुरू कर रहे हैं। शादी के लिए रिश्ता ढूंढना सभी पैरेंट्स के लिए बहुत मुश्किल होता है। सामाजिक मामलों के अध्यक्ष सिब्तेन नक्वी कहते हैं कि हमने युवाओं को सही जीवनसाथी खोजने के लिए इस सेवा को शुरू किया है। कैब में बैठने के दौरान लोग आंटी को शादी के लिए अपनी शर्ते बता सकते हैं। उसके बाद आंटी उनके लिए एक उपयुक्त रिश्ते की तलाश करेंगी।
हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब किसी सेव को अनोखे अंदाज में पेश किया गया है, बल्कि इससे पहले जनवरी में फर्म ने करीम चिकित्सक के नाम से एक ऐप पेश किया था, जिसमें आपके दरवाजे पर ही डॉक्टर की सुविधा दी जाने की प्लानिंग रही थी।