फेसबुक यूजर्स के लिए शुरू होने वाली है ये नई सुविधा
अगर आप फेसबुक यूजर हैं, तो आपके लिए ये अच्छी और फायदे वाली खबर हो सकती है। दरअसल, फेसबुक ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। फेसबुक ने अपने मैसेंजर में ग्रुप पेमेंट की शुरूआत की है। इसके तहत मैसेंजर के ग्रपु में एकसाथ कई लोगों को पैसे भेजे जा सकते हैं। आपको बता दें कि फेसबुक ने मैसेंजर के जरिए पेमेंट करने की सुविधा 2015 में शुरू की थी। हालांकि जब तक सिर्फ एक बार में एक ही यूजर को पैसे भेजे जा सकते थे। मैसेंजर ग्रुप में जुड़े नए ऑप्शन के बाद अब यूजर्स चैट के दौरान ही किसी से पैसे के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। जितना पैसा चाहिए उतना अमाउंट लिखकर भेजा जा सकता है।
उदाहरण के तौर पर किसी यूजर को ग्रुप के सभी मेंबर से 50 डॉलर मांगने हैं तो वो रिक्वेस्ट करेगा। इसके बाद इस ग्रुप के सभी मेंबर जितने चाहे पैसे सेंड कर सकते हैं और टोटल अमाउंट सेंडर को मिल जाएगा। पैसे मांगते और भेजते वक्त यूजर नोट भी लिख सकते हैं ताकि ये याद रहे कि पैसे क्यों मांगे या भेजे गए। फेसबुक ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है कि आज से एंड्राइड और डेस्कटॉप से फेसबुक मैसेंजर के ग्रुप के लोगों को पैसे भेज सकते हैं। यह फ्री, फास्ट, सिंपल और सिक्योर है। चाहे रेस्ट्रो बिल को लोगों के साथ शेयर कर रहे हें या किसी के दिए गिफ्ट के लिए लोगों से पैसे कलेक्ट कर रहे हैं। इन सबके लिए आपको मैसेंजर पर जाकर ग्रुप कनवर्सेशन शुरू करना है।
रिपोट्र्स के अनुसार अले छह महीने में व्हाट्सएप पेमेंट सर्विस ला सकती हैं साथ ही यूटीआई को भी इंटीग्रेट करने की बात चल रही है। अगर मैसेंजर पेमेंट सिस्टम लांच कर दे तो ये ट्रेडिश्रल वॉलेट ऐप के लिए अच्छी खबर तो बिल्कुल भी नहीं है। मौजूदा वॉलेट कंपनियां पेटीएम और फ्रीचार्ज को आने वाले समय में कड़ी टक्कर मिल सकती है।
- - Advertisement - -