अब वे दिन लद गए जब भोजपुरी अभिनेत्रियों को कोई भाव नहीं देता था और उन्हें हिकारत भरी नजरों से देखा जाता था। आज वे न केवल अपने टैलेंट के दम पर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा रही हैं बल्कि वे अपनी खूबसूरती के कारण बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात देती नजर आ रही है।
आज वे किसी चर्चा की मुहताज नहीं है और उन्हें अब बड़े मंचों पर भी स्थान मिलने लगा है। फिर वे चाहे बिग बॉस की प्रतिभागी रही अभिनेत्री मोनालिसा हो या फिर अपनी अदाओं से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली काजल राघवानी। इसलिए आज हम आपको उन 10 भोजपूरी अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं जिनका आज इस इंडस्ट्री में लोहा माना जा रहा है।
10. मोनालिसा
मोनालिसा को भोजपुरी अभिनेत्रियों में सबसे टैलेंट अबिनेत्रियों में एक माना जाता है। वे मूलरूप से कोलकाता से बिलांग करती हैं और मिथुन चक्रवर्ती व मनोज तिवारी की फिल्म भोले शंकर से भोजपुरी सिनेमा में प्रवेश करती हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलगु, बंगाली और बांग्लादेशी फिल्म में भी काम किया है। उनकी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में में सिंधुर दान, सात सहेलीया, देवरा बदा सतावेल, नटवर लाल आदि है। इन्हें इस सूची में 10 स्थान प्राप्त है।