स्पेन के वैलेंसिया में चल रहा सालाना उत्सव जिसमें मशहूर शख्सियत के पुतले अलग कहानी बयां करते हैं। इस फेस्टीवल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप छाए हुए हैं। इस सालाना उत्सव में गत्ते और लकड़ी के पुतले बनाए जाते हैं।
जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल की प्रवासी नीतियों पर इस पुतले के जरिए टिप्पणी की गई है। फेस्टिवल में हालिया घटनाक्रम से प्रेरित होकर कई दृश्यों की आकृतियां बनाई जाती हैं, जिसमें लगे पुतलों को निनोट्स कहा जाता है।
स्पेन के प्रधानमंत्री का पुतला कुछ अलग अंदाज में पेश किया गया। हफ़्ते भर चलने वाले इस लास फैलास फेेस्टिवल में आखिरी दिन 19 मार्च को सेंट जोसेफ का पुतला जलाया जाता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाकर आतिशबाजी की जाएगी।
फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो कुछ इस अंदाज में दिखे। इतना ही नहीं वहां के लोगों को कौन सा पुतला नहीं जलाना है , इसका चुनाव करने के लिए भी वोट डालने का मौका दिया जाता है।
यहां बॉलीवुड की लोकप्रियता भी कम नहीं है। कुछ बॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाता ये दृश्य यहां प्रस्तुत किया गया।
अलग-अलग अंदाज में बनाए गए इन पुतलों को 19 मार्च को ही जलाया जाता है।
मेक्सिको और अमेरिका के बीच दीवार बनाने की बात करने वाले ट्रंप इस पुतले में दीवार बनते नजर आ रहे हैं।