बनाइए चीला अब अनोखे स्वाद में
- - Advertisement - -
अगर आप कुछ हैवी खाना खाकर ऊब चुके हैं और कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन है तो चीला सबसे अच्छा ऑप्शन है। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं हरियाली चीला की लाजवाब रेसिपी। इसे बनाइए और मजा लीजिए इस मानसून का।
सामग्री-
1 कप- मूंग धुली दाल
1 कप- बारीक कटा पालक
1- बारीक कटी हरी मिर्च
1 टेबलस्पून- नमक
तेल
विधि-
– मूंग की दाल को एक घंटा पानी में भिगोकर रखें। पालक उबाल लें और पानी हटाकर हरी मिर्च के साथ पीस लें।
– पालक को मूंग दाल में मिला लें और नमक भी डाल दें।
– एक नॉनस्टिक तवे पर कलछी की मदद से गोलाकार फैलाएं। चारों तरफ थोड़ा तेल डालकर सुनहरा होने तक सेकें। पलट कर दूसरी तरफ से भी सेक लें।
– हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -