इस सावन भगवान शिव को भोग लगाएं ड्राय फ्रूट वाली खीर का
यह सावन का महीना है। इसमें भगवान शिव को खुश करने के लिए आप खीर बना सकते हैं। साधारण खीर तो आप रोज बनाती हैं, लेकिन इस सावन आप भगवान शिव के लिए ड्राय फ्रूट वाली खीर बना सकती हैं। इससे आप भगवान शिव का भोग लगाएंगी तो भागवान जरूर प्रसन्न होंगे।
सामग्री-
आधा कप- मिल्कमेड
10 – काजू
10 – खजूर
1 कप- वर्मिसेली
आधा कप- मिल्कमेड
1 कप- दूध
5- इलायची
2 टेबलस्पून- घी
1 कप- चीनी
विधि-
– सबसे पहले खजूर को पानी में रातभर भिगोकर रखें।
– फिर सुबह खजूर को पीसकर पेस्ट बनाकर किनारे रख दें।
– अब एक पैन लें और उसमें दूध और चीनी मिलाएं।
– फिर वर्मिसेली मिलाकर लगातार चलाती रहें।
– दस मिनट के बाद उसमें पिसा खजूर का पेस्ट मिलाएं और मिकस करें।
– इसके बाद इसमें मिल्कमेड और इलायची मिलाएं।
– अब एक दूसरा पैन लें और इसमें थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें।
– उसमें किशमिश, काजू, बादाम डालकर रोस्ट करें।
– इन्हें वर्मिसेली के साथ मिला दें।
– फिर गैस बंद करके इसे एक बाउल में सर्व करें।
|