गर्म रोटी के साथ जरूर सर्व करें झुणका भाकरी
बेसन की झुणका भाकरी एक महाराष्ट्रीयन सबजी है। जिसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं। ये रेसिपी बनाने में काफी आसान है , इसे लंच में या खाने में बनाकर दिया जा सकता है। यह महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश है, जिसे बेसन के घोल से तैयार किय जाता है। इसे ज्वार य बाजरे की रोटी के साथ खिलाएंगे तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।
बेसन का घोल बनाने की सामग्री-
तीन चौथाई कप- आटा
तीन चौथाई कप- पानी
तड़के के लिए सामग्री-
एक चौथाई टीस्पून- राई
एक चौथाई टीस्पून- हल्दी
8- लहसुन की कलियां
एक बड़ा- प्याज, बारीक कटा हुआ
4- हरी मिर्च
आधा कप- धनिया
स्वादानुसार- नमक
विधि-
– सबसे पहले एक बर्तन में बेसन में पानी मिलाकर घोल बना लें।
– एक पैन में तेल गर्म करें फिर इसमें तड़के की सभी सामग्रियां धीरे-धीरे मिलाएं। अब अच्छी तरह से भूनें।
– जब प्याज पूरी तरह से भून जाए, तो इसमें बेसन का घोल मिलाएं।
– फिर पैन को ढंक दें और कुछ देर के लिए पकने दें।
– जब ये पूरी तरह से गाढ़ा होकर सूख जाए तब इस पर हरा धनिया छिड़ककर सर्व करें।
|