रेखा के साथ था इनके पिता का अफेयर, अब करने जा रहे हैं बॉलीवुड में डेब्यू
बॉलीवुड में वैसे तो कई नए चेहरे आते-जाते रहते हैं लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बच्चों की बात कुछ और है। अब वो चाहे महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट हो या ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर हो। आजकल स्टार किड्स ही यंगस्टर्स की पसंद बने हुए है। वैसे इन दिनों एक नया चेहरा लॉन्च होने वाला है जो स्टार किड है। इनके पापा का अफेयर बॉलीवुड की गार्जियस क्वीन रेखा से भी था। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड के इस नए चेहरे का फोटो तो आप देख ही चुके हैं चलिए अब इनका परिचय आपको दे देते हैं। इनका नाम रोहन मेहरा है, वो टीवी वाले रोहन मेहरा नहीं ये अलग वाले रोहन मेहरा है। इनके पापा विनोद मेहरा बॉलीवुड के फेमस एक्टर थे। रोहन मेहरा सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘बाजार’ से डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसका पोस्टर कुछ दिनों पहले ही लॉन्च हुआ था।
इनके पिता विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 1971 में उन्हें हीरो के तौर पर पहला लीड रोल मिला था। विनोद मेहरा 70-80 के उस दशक में टॉप के स्टारों में शुमार थे, लेकिन 45 साल की उम्र में ही वो चल बसे। उनकी कुछ फिल्में उनकी मौत के बाद रिलीज़ हुई थी।
विनोद मेहरा रेखा के साथ अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद मेहरा ने रेखा से गुपचुप शादी भी रचा ली थी और वे उन्हें अपने घर ले गए थे। घर ले जाने पर विनोद मेहरा की मां ने रेखा को एक बहू के तौर पर नहीं स्वीकारा। विनोद मेहरा की मां, रेखा को वहीं गालियां देने लगी। उस समय उनके आसपास रहने वाले लोगों ने ये नजारा देखा था लेकिन बाद में विनोद मेहरा ने शादी की बात को ही अफवाह करार दे दिया।
रोहन मेहरा विनोद मेहरा की तीसरी बीवी किरण मेहरा के बेटे हैं लुक्स और स्टाइल के मामले में रोहन किसी भी तरह अपने पिता से कम नहीं है। लेकिन ये सोचने वाली बात है कि अपने इतने स्टाइलिश और हैंडसम बेटे को अभी तक लाइमलाइट से दूर रखा। लेकिन अब उन्होंने बॉलीवुड के मैदान में उतरने के लिए अपनी कमर फुल टू कस ली है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बाज़ार’ इस साल दिसंबर में रिलीज़ होगी।
- - Advertisement - -