Tuesday, September 12th, 2017 05:57:13
Flash

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का वीडियो हुआ वायरल, 2013 में पति ने किया था शेयर




रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का वीडियो हुआ वायरल, 2013 में पति ने किया था शेयरViral

Sponsored




नरेंद्र मोदी के केबिनेट में हाल ही में हुए फेरबदल में निर्मला सीतारमण को भारत का रक्षा मंत्री बनाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी महिला को फुल टाइम के लिए रक्षा मंत्री बनाया गया है। लेकिन इस बार वह इस बात को लेकर चर्चा में नहीं है, इस बार वजह कुछ और है। इन दिनों इंटरनेट पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अचार बनाते नज़र आ रही है। यह साल 2013 का है, जिसे उनके पति प्रकला प्रभाकर ने यूट्यूब पर शेयर किया था। इस एक मिनट के लंबे वीडियों में देख सकते है कि सीतारमण के साथ उनके परिवार की सदस्य उनकी अचार बनाने में किस तरह सहयोग कर रही है। सीतारमण के पति आंध्रप्रदेश सरकार के कम्यूनिकेशन एडवाइज़र हैं।

 

वीडियो की ट्विटर पर भी कम चर्चा नहीं है। एक ट्विटर यूजर ने ट्विट किया कि, ‘‘सादगी सबसे बड़ी चीज़ होती है। फर्श पर बैठकर जो महिला आम का अचार बना रही है, वह आज भारत की रक्षा मंत्री हैं।’’ वहीं दूसरी और सिंगर चिन्मयी श्रीपद ने इशारा किया है कि करियर में एक मुकाम पर पहुंचने के बाद भी कैसे महिलाओं को उनकी जिम्मेदाररियों के जरिए जज किया जाता है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘बात यह है कि राजनीति में एक मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं की घरेलू तस्वीरे मैंने हमेशा देखी है। इंद्रा नुई से लेकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक तक, कोई भी नहीं बचा है।’

रक्षा मंत्रालय कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। वह जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं। पहले वह वित्त और कारपोरेट मामलों की राज्यमंत्री रह चुकी हैं। साथ ही वह राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भी रह चुकी हैं। रक्षा मंत्रालय सीतारमण से पहले इंदिरा गांधी ने दो बार प्रधानमंत्री रहते हुए रक्षा मंत्रालय को संभाला हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related News

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories