मुर्गी के अंडों पर बैठा है ये शख्स लेकिन फोड़ने के लिए नही, हैरान कर देगी वजह
मुर्गी के अंडों का प्रयोग आप आमतौर पर खाने के लिए करते है लेकिन ये जो क्रिएटिव दुनिया है इसमें लोग इसका इस्तेमाल अपने घरों को सजाने के लिए और कुछ एक्सपेरिमेंट करने के लिए भी कर लेते हैं लेकिन एक बंदे ने तो इनका प्रयोग बैठने के लिए कर लिया। एक फ्रेंच आर्टिस्ट कुछ दिनों से मुर्गी के अंडों के ऊपर बैठा हुआ है।
अब्राहम पाइंचवेल नाम का एक फ्रेंच आर्टिस्ट एक दर्जन अंडों पर बैठे हुए है इनका मकसद इन्हें फोड़ना नहीं बल्कि इन पर तब तक बैठना है जब तक कि उसमें से चूजे न निकल आए। अब्राहम पाइंचवेल पिछले कुछ दिनों से मुर्गी के अंडों के ऊपर बैठे हुए है। उनका मकसद है कि वे इन अंडों को अपनी गर्मी देकर उनमें से चूजे निकाले।
इस अजीबोगरीब काम को करने के लिए अब्राहम ने पेरिस के आधुनिक कला संग्रहालय में शीशे के केबिन के अंदर खुद को पैक किया है। इसमें वे एक कुर्सी पर बैठे है जिसमें नीचे अंडे है। इस कुर्सी पर बैठकर वे एक मुर्गी की ही भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यह ख़ास परफारमेंस का नाम एग है।
अब्राहम का यह कारनामा 3 से 4 सप्ताह तक चल सकता है। आपको बता दें कि इस दौरान हर 24 घंटें में उन्हें सिर्फ आधे घंटे का ब्रेक मिलता है। अब्राहम ने करीब 26 दिन का टारगेट लिया है। वह अपने शरीर की गर्मी अंडों को दे रहे हैं लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा करने से चूजे नहीं निकलेंगे।
अपने शरीर में गर्मी बरकरार रखने के लिए वह ख़ास अदरका जूस ले रहे हैं ताकि वह अंडों को कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस की गर्मी दे सकें। सथ ही अंडों के लिए ऐसी व्यवस्था भी की गई है कि वह अब्राहम के वजन से न टूटे। इससे पहले भी अब्राहम एक और कारनामा कर चुके है जो पूरी दुनियाभर में फेमस हुआ था।
इसी साल फरवरी में अब्राहम ने एक चट्टान के अंदर एक हफ्ता बिताया था। 22 फरवरी 2017 को चूने की चट्टान के बीचों बीच बैठे अब्राहम एक हफ्ते बाद 1 मार्च को सकुशल बाहल लौटे थे। अब देखना यह है कि उनका अंडे से मुर्गी निकालने वाला कारनामा कामयाब हो पाता है या नहीं।
- - Advertisement - -