बड़े पशु कर सकेंगे सड़क पर 3 किलो गोबर, ज़्यादा करने पर मिलेगी मालिक को सज़ा
- - Advertisement - -
सरकार ने नोटबंदी कर दी, बेनामी संपत्ति जब्त कर ली, सोने पर भी लगाम लगा दी लेकिन ये क्या गुजरात में गाय के गोबर पर लगाम लगा दी गई है। आपने बिलकुल सही सुना गुजरात की अमरेली में गोबरबंदी कर दी गई है। जिस तरह आप एटीएम से सिर्फ 2000 रूपए ही निकाल सकते है उसी तरह अमरेली में गाय को रोड़ पर सिर्फ 3 किलो गोबर करना है।
- - Advertisement - -
गुजरात की अमेरली में ये अज़ीब-ओ-गरीब़ मामला सुनने को मिला है। यहां पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत अमरेली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने एक अज़ीब फरमान जारी किया है। इसके तहत सड़क पर कोई भी जानवर 3 किलो से ज़्यादा गोबर नहीं कर सकेगा। बछ़ड़े और पाड़े जैसे छोटे जानवरों के लिए यह लिमिट 1 किलो तय की गई है।
हमें पता है कि आपको ये पढ़कर हंसी आ रही होगी और आप सोच रहे होंगे कि क्या अजीब फरमान है लेकिन आपको बता दें कि यह फरमान 1 दिसंबर की रात से लागू हो गया है। अब एक बात ये समझ नहीं आती कि हम तो इंसान है लेकिन जानवर को कौन समझाएगा कि उसे सिर्फ तीन किलो गोबर ही करना है इससे ज़्यादा नही।
इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफ़ी मज़े लिए जा रहे है। कहा जा रहा है कि क्या पशुचालक पशुओं के पीछे-पीछे चलेगा और जहां भी वे गोबर करेंगे उसे मशीन से तौलेगा। इस ऑर्डर में नियम तोड़ने पर सजा का प्रोविजन किया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई जानवर तय मात्रा से अधिक गोबर करेगा तो संबंधित पशु के मालिक को गधे पर उल्टा बिठाकर शहर में घुमाया जाएगा।
- - Advertisement - -