virgin white tea : दुनिया में श्रीलंका की सबसे महंगी चाय
ज्यादातर लोगों को चाय पसंद होती है। इसके बिना तो जैसे उनका दिन ही नहीं कटता। अगर आप भी चाय के दीवाने हैं, तो आपको दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में जरूर पता होना चाहिए। जी हां, कया आपको पता है कि दुनिया में सबसे महंगी चाय की पैदावार श्रीलंका के गॉल में होती है। इस चाय का नाम है वर्जिन वाइट टी। ये चाय जितनी खास है , इसे उगाने का तरीका भी उतना ही खास है। इस चाय का नाम है वर्जिन वाइट टी।
इसका नाम ये कैसे पड़ा इसकी वजह भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल चाय बनाने की पूरी प्रक्रिया में खास बात यह है कि इसे बनाते समय एक बार भी पत्तियों पर हाथ नहीं लगाया जाता। इसे खास तरीके से तोड़ा और बनाया जाता है। और सूखने के बाद इसकी पत्तियां सफेद हो जाती हैं। इसे तोडऩे के बाद पूरी तरह तैयार करने में भले ही कुछ दिन लग जाते हों, लेकिन तैयार होने के बाद ये दुनिया की सबसे महंगी और सेहतमंद चाय बन जाती है।
ये है चाय की कीमत-
इस खय की कीमत 1500 डॉलर है। चाइनीज मैथड से तैयार की जानें वाली इस चाय की पत्तियों को गोल्ड प्लेटेड कैंची से तोड़ा जाता है। ताकि इसकी शुद्धता बनी रहे।