अगर आप से पूछा जाएं कि आपके सपनो की मल्लिका कैसी होंगी। आप कैसी लड़की से शादी करेंगे, तो आपका जवाब यही होगा कि खूबसूरत हो, केयरिंग हो, हमउम्र हो। पर यहां हम आपको एक ऐसी कहानी के बारें में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आपको शायद विश्वास न हो पर ये सच हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक अल्मेड़ा एरेल जो कि 71 वर्षीय है वे 17 साल के गेरी हार्डविक से दोनो ने शादी कर ली है।
आपको शायद ये सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन एक 71 साल की महिला को अपने पोते के उम्र के लड़के से प्यार हो गया है और दोनो ने शादी कर ली है। । 17 साल के इस लड़के का नाम गेरी हार्डविक है। इन दोनो की मुलाकात अल्मेड़ा के बेटे की मौत के अंतिम संस्कार के वक्त हुई थी। इन दोनो को पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था।
अल्मेड़ा ने बताया कि उनके बेटे की मौत के समय उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया था। उस समय उन्हे सच्चे प्यार की जरूरत थी। ऐसे समय पर गेरी उन्हे सच्चे प्यार के रूप में मिला। अल्मेड़ा ने बताय कि उन्हे अपने कम उम्र के लड़के के साथ शादी करने में कोई हर्ज नहीं है। गेरी उन्हे एक टीनएजर की तरह ही फील करवाता हैं। गेरी ने अल्मेड़ा से शादी करने के लिए छह दिनों में 200 डॉलर इक्ठ्ठे किए है। सोशल मीडिया पर इनकी लवस्टोरी काफी पॉपुलर हो रही हैं।
अल्मेड़ा एक सुपरमार्केट असिस्टेंट हैं। उन्होने बताया कि उन्हे किसी यंग लड़के की तलाश नही थी उन्हे बस प्यार की तलाश थी। उनकी पहली शादी 45 साल के डोनाल्ड से हुई थी। जिनकी मौत डायबिटिज के कारण हो गई। तब से वे अकेली ही है। कुछ समय पहले उनके बेटे की मौत ने उन्हे और भी ज्यादा अकेला बना दिया। इस कारण उन्हे प्यार की तलाश थी जो उनके बेटे के अंतिम संस्कार के दिन पूरी हो गई।