घर पर बनाएं आम का पना
गर्मी के दिनों में अगर आपने आम का पना नहीं पीया तो समझिए कि आपकी गर्मी बेकार चली गईं। आम का पना न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि ये ढेर सारे गुणों से भी भरा होता है। गर्मियों में ये आपके पेट को ठंडा रखता है और लू लगने से भी बचाता है। इस गर्मी घर का बना पना जरूर पीएं। आप इसमें अपनी इच्छानुसार मसाले भी मिला सकती हैं। अगर इसमे पुदीना भी डाला जाए तो यह स्वाद में और भी लाजवाब हो जाता है।
सामग्री-
1 – बड़ा या मध्यम आकार का कच्चा आम
3- कुटी हुई इलायची या इलायची पाउडर
5 – टीस्पून- काला नमक
शक्कर – जरूरतानुसार
विधि-
– सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धो लें।
– उसके बाद आम को थोड़े से पानी के साथ प्रेशर कुकर में चार सीटी आने तक पका लें। इससे वह पूरी तरह से गल जाएगा। फिर उसे छील कर उसमें से गुठली और छिलके को निकालकर रख दें।
– अब आम के गूदे में काला नमक , इलायची पाउडर और चीनी मिलाकर मिक्सी में डालें।
– पीसने के बाद इसे निकालकर इसमें एके लीटर पानी मिलाएं और फिर छान लें।
– आम पना तैयार है, इसमें बर्फ के क्यूब्स डालकर सर्व कीजिए या फिर
फ्रिज में रखकर आराम से पीजिए।
|