भाईदूज पर भाईयों को टीका लगा रही थी परी, पाक ने दाग दिए गोले
पाकिस्तान की नापाक हरकत तो आप सभी जानते है वो एक के बाद करके सीज़फायर का उल्लंघन करता जा रहा है। लेकिन इस बार एक बहन पाकिस्तान की वजह से भैयादूज का त्यौहार नहीं मना पाई। डेढ़ साल की बच्ची परी भाईदूज के मौके पर अपने भाईयों को टीका लगाने जा रही थी लेकिन तभी पाकिस्तान ने उसके आंगन में मोर्टार दाग दिए।
पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग में उसके दोनो भाई उसे हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। परी को भी गंभीर चोटें आई। इन सबमें परी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसका गांव पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। दोनों देशों के अशांति के इस माहौल में अब धीरे-धीरे आम नागरिकों की भी जान जाने लगी है।
कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक लड़की की जान गई थी। इसके अलावा अशांत माहौल के बीच पाक की तरफ से लगातार की जाने वाली फायरिंग से पिछले दो दिनों में दो बच्चों और चार महिलाओं सहित आठ नागरिकों की मौत हो गई। सीमा से लगे गांव के लोगों को हर पल डर के साये में जीना पड़ रहा है।
सांबा जिले में रंगरूर गांव में मंगलवार सुबह परी अपने भाइयों के साथ भैया दूज मनाने जा रही थी तभी अचानक पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे जाने लगे। अचानक फायरिंग से गांव वाले दहशत में आ गए। इस हमले में परी के दोनों भाईयों की जान चली गई। इसके साथ ही उसके दादाजी और बुआ भी मोर्टार हमले में अपनी जान गंवा बैठीं। परी के पिता राकेश कुमार सेना में हैं। दिवाली के अवसर पर घर आए हुए थे। उन्हें भी काफी चोटें लगीं। उन्हें नहीं पता था कि दिवाली की खुशियां उन्हें जिंदगी भर का गम दे जाएंगीं।
गंभीर रूप से घायल परी को जम्मू के ळडब्भ् हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका ऑपरेशन हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक छर्रे लगने के कारण परी की नसें फट गई हैं इसलिए उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बुधवार को उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल रहा लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हालत ज्यादा गंभीर है। जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह अस्पताल तो पहुंचे लेकिन ऑपरेशन थियेटर के पास से ही वापस चले गए। उन्होंने परी की मां से मुलाकात तक नहीं की। परिवार वालों का कहना है कि अगर उनके पास पैसे नहीं होते तो ऑपरेशन नहीं हो पाता। परी के जल्दी ठीक होने के लिए हर कोई दुआ और कामना कर रहा है।
Jammu: One and a half year old Pari who got injured yesterday in shelling by Pakistan, operated for injuries. Condition serious, say doctors pic.twitter.com/q03p35sGsG
— ANI (@ANI_news) November 2, 2016
Her condition is not good right now, entire nation must pray for our Pari: Relative of Pari (girl injured in shelling by Pakistan) pic.twitter.com/PgKNYEduXI
— ANI (@ANI_news) November 2, 2016