प्रत्युषा की मौत के बाद राहुल के लिए उठे ये सवाल
प्रत्युषा तो अब चली गई हैं लेकिन अपने पीछे ठेरों सवाल छोड़ गई हैं। वो सवाल जो उनकी फैमिली वालों के मन में उठ रहे हैं, पुलिस के मन में उठ रहे हैं और हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के मन में उठ रहे हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ सवाल बताने जा रहे हैं जो इन सबके मन में उठ रहे हैं और ये सब राहुल से उन सवालों के जवाब चाहते हैं।
1. प्रत्युषा की मौत के बाद राहुल ने अपना फोन क्यों बंद रखा?
2. वो लड़की कौन थी जो प्रत्युषा की मौत के एक दिन पहले राहुल और प्रत्युषा के साथ पार्टी कर रही थी?
3. फ्राइडे को राहुल ने प्रत्युषा को कार्निवल मॉल में क्यों मारा था?
4. प्रत्युषा की मौत के 16 घंटे बाद तक और उसे कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाने के पहले वे कहां थे?
5. राहुल ने हॉस्पिटल में प्रत्युषा के फ्रैंड्स से ये झूठ क्यों कहा कि वे प्रत्युषा के पेरेंट्स के मुंबई आने के लिए टिकट का अरेंजमेंट कर रहे हैं?
6. राहुल हॉस्पिटल के बाहर चिप्स खाने के बाद कहां गायब हो गए थे?
7. राहुल श्मशान क्यों नहीं गए?
8. क्या ये बात सही है कि राहुल की पहली शादी से 9 साल का बेटा था? यदि हां तो राहुल ने प्रत्युषा को इसके बारे में कब बताया?
9. राहुल ने एक महीने पहले एक कपल पार्टी में प्रत्युषा को थप्पड़ क्यों मारा था?
10. क्या प्रत्युषा राहुल से अपने बच्चे की उम्मीद कर रही थी?
11. क्या राहुल का उससे शादी का इरादा था?
12. जब प्रत्युषा ने फांसी लगाई तब राहुल कहां थे?
13. क्या राहुल प्रत्युषा के पास्ट में मकरंद मल्होत्रा की मौजूदगी से परेशान थे?
14. क्या राहुल को ये बात पता थी कि प्रत्युषा ने फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा से अपनी शादी में पहनने के लिए लहंगा बनवाया था?
15. क्या राहुल और सलोनी शर्मा के बीच ऐसा कुछ चल रहा था जिसके लिए वो प्रत्युषा को टॉर्चर करती थीं?
16. क्या राहुल ने प्रत्युषा के निधन के बाद सलोनी से इस बारे में बात की?
17. राहुल प्रत्युषा को उसकी फैमिली से दूर क्यों रखते थे?
|