पतंग उड़ाते समय बरतें ये सावधानियां
- - Advertisement - -
आज मकर संक्रांति है। संक्रांति पर पतंग उड़ाने का अपना ही एक महत्व और मजा है। ये न केवल हमारे हौंसलों को उड़ान देती है, बल्कि हमारे भीतर उत्साह और उमंग की लहर भी जगाती है। बहरहाल, ये पर्व सभी के लिए खुशियां लेकर आता है, लेकिन अगर आप इस पर्व पर पतंगबाजी कर रहे हैं, तो कुछ सावधानियां जरूर बरतें। वरना ये पर्व आपकी खुशी को फीका कर सकता है। दरअसल, हर साल ऐसे मौकों पर एक्सीडेंट्स, आई डैमेज जैसे मामले सामने आते हैं। इसलिए जरा सी सावधानी से आप इस त्योहार को स्वस्थ और सुरक्षित तरह से मना सकते हैं।
बरते ये सावधानियां-
– पतंग उड़ाने से पहले अपने आसपास जरूर देख लें। बिना फेंसिग वाली छत से पतंग न ही उड़ाएं, तो बेहतर है। क्योंकि हर साल पतंग उडऩे के दौरान छत से गिरने के मामले सामने आते हैं। ऐसे में सावधानी जरूर बरतें।
– पतंग उड़ाने वाली डोर में नायनॅाल का यूज होता है, जिस पर कांच का बुरादा चढ़ा होने के कारण यह लोगों और आसमान में उडऩे वाले पक्षियों के लिए खतरनाक हो सकता है।
– कई बार पतंग बिजली के तारों पर अटक जाती है। इसे निकालने के लिए आप खुद मास्टर न बनें। क्योंकि खंभे से पतंग निकालने के चक्कर में आपको करंट भी लग सकता है।
– पतंग उड़ाने के दौरान फस्र्ट एड किट साथ रखें। कभी-कभी पतंग के मांझेे से हाथ में कट लग जाता है। फस्र्ट एड साथ होगा, तो जल्द ही राहत मिलेगी।
– आपकी पतंग के मांझे से सड़क पर चल रहे बाइकर्स को भी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में रोड और हाईवे पर पतंग बिल्कुल भी न उड़ाएं। वरना आपका शौक किसी की जान पर भारी पड़ सकता है।
– पतंग उड़ाते समय आंखों का विशेष ख्याल रखें। दरअसल, पतंग उड़ाते समय सूर्य की सीधी रोशनी आंखों पर पड़ती है जो आंखों के लिए नुकसानदायक है।
– सनबर्न और डाइट से संबंधित परेशानी होना आम है। इसलिए बाहर का कोई भी फूड खाने से बचें। बेहतर होगा कि आप घर पर बने पकवान ही खाएं।
– पावर लाइन्स और पोल्स के आसपास पतंग न उड़ाएं।
– यदि ज्यादा कोहरा हो, तो पतंग उड़ाने से बचें।
-पतंग उड़ाए, लेकिन शोर-शरााबा न करें।
– अगर आप साइज में बड़ी पतंग उड़ा रहे हैं, तो हाथों में ग्लव्ज पहनना न भूलें।
– पतंग उड़ाने में कई बार हाथ में कट लग जाता है, इसलिए चरखी पकडऩे वाले और पतंग उड़ाने वाले में अच्छा कोर्डिनेशन होना चाहिए। खासतौर से छोटे बच्चों के लिए ये सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी है।
- - Advertisement - -