भारतीयों को पसंद है डेनिम, 47 प्रतिशत लोग रोज पहनते हैं डेनिम
सर्दी हो या गर्मी, दिन हो या रात, कैज्युअल हो या फॉर्मल, डेनिम हर मौसम और मौके के लिए लोगों का फेवरेट आउटफिट है। इसमें महिलाओं और पुरूषों के बीच कोई भेद नहीं है। ये महिलाओं और पुरूषों दोनों के बीच समान रूप से उनकी फेवरेट है। विभिन्न जनसांख्यिकि में डेनिम के इस्तेमाल और भारतीय इस जींस का कैसे उपोग करते हैं इसका पता लगाने के लिए रिटेल चेन वेस्टसाइड ने भारत के कुछ प्रमुख शहरों में डेनिम सर्वे किया। सर्वे में 1200 पार्टिसिपेंट्स को शामिल किया गया। सर्वे मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरू , कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे में किया गया था। इसमें भारतीय जींस पहने हुए कितनी बार हल्की नींद ले लेते हैं, इसे वॉश कैसे करते हैं और जींस की जोड़ी खरीदने पर कितना खर्च करते हैं- जैसे सवाल पूछे गए।
सर्वे में सामने आया कि पुरूष हों या महिलाएं दोनों ही समान रूप से डेनिम को पसंद करते हैं। सर्वे में पाया गया है कि 39.46 महिलाएं और 41.76 प्रतिशत पुरूषों के पास चार से छह जोड़ी जींस हैं और दोनों ही तबका अपनी डेनिम पर एक हजार से दो हजार रूपए के बीच खर्च करता है। इस मामले में डेनिम का कारोार करने वाले हर्षित गोयल का कहना है कि आज मेल हो या फीमेल सबकी पसंद ही डेनिम है। क्योंकि ये कैज्युअल और फॉर्मल दोनों तरह से पहनी जा सकती है, इसलिए लोग इसे खरीदने में नहीं झिझकते। ये एक रफ-टफ आउटफिट है, जिसे हर क्लास का व्यक्ति पहनना पसंद करता है।
काम के दौरान भी पहनना पसंद करते हैं डेनिम–
डेनिम की धुलाई के मामले में हैदराबाद सबसे आगे रहा। यह एकमात्र ऐसी मेट्रो सिटी है, जहां लोग अन्य शहरों की तुलना में हफ्ते में एक बार 45.59 प्रतिशत अपनी डेनिम को साफ करते हैं। सर्वे में इस सवाल को भी उठाया गया कि डेनिम को लोग कैज्युअल मानते हैं या फॉर्मल वियर। सर्वे से पता चला कि लोग इसे दोनों तरह से वियर करते हैं। 47 फीसदी लोग इसे रोजाना पहनते हैं। 33 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 62 प्रतिशत लोग काम के दौरान भी डेनिम पहनना पसंद करते हैं। इस मामले में फैशन डिजाइनर प्रिया दास कहती हैं कि डेनिम जींस का फैब्रिक व्यक्ति उसे पहनने पर ही फील कर सकता है। इसे पहनने के बाद वो खुद नॉर्मल जींस और डेनिम जींस में अंतर समझ जाएगा। पिछले पांच से छह सालों में डेनिम लवर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
भारतीयों को पसंद है घिसी -पिटी जींस पहनना-
सर्वे में ज्यादातर पार्टिसिपेंट्स का कहना था कि वे स्ट्रेट फिटिंग वाली जींस लेना पसंद करते हैं। लेकिन आधुनिक डेनिम चुनने को लेकर कुछ लोगों की राय इससे उलट थी। दिल्ली के 9 प्रतिशत प्रतिभागियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वे घिसी पिटी जींस पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें वे ज्यादा कंफर्टेबल फील करते हैं। वहीं चेन्नई के केवल 1.85 प्रतिशत लोगों और मुंबई के 6.03 प्रतिशत प्रतिभागियों ने इस तरह की जींस को अपनी पसंद बताया।
क्लासिक डेनिम भी है लोगों की पसंद-
इस सीजन में अपनी वापसी करने वाले बैलबॉटम के कद्रदान केवल पुणे में मिले। 5.41 प्रतिभागियों ने जींस के इस ट्रेंड को पसंद किया। क्लासिक डेनिम की बात करें कोलकाता में सबसे ज्यादा 74.6 प्रतिभागियों ने इसे अपनी पसंद बताया। वेस्टसाइड का परिचालन करने वाली फर्मट्रेंट लिमिटेड की मार्केटिंग हैड नमिता पंत ने सर्वे पर कहा उपभोक्ताओं के व्यवहार और तरजीह को समझने के लिए कारोबार और ब्रांड के उत्पादों और सेवाओं को डिजाइन करने में मदद मिलती है। वेस्टसाइड द्वारा कराए गए इस सर्वे से ये पता चलता है कि लेडीज-जेन्ट्स और स्टाइल से परे डेनिम सबसे ज्यादा कंफर्टेबल है। खासतौर से भारत में ये सबसे ज्यादा पहने जाने वाला आउटफिट है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -