Friday, September 1st, 2017
Flash

इस एक्ट्रेस को ट्विटर पर मिल रही गालियां और रेप की धमकी




Entertainment

Sponsored




सोनू निगम का अजान वाला मामला तो आपको याद ही होगा। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके घर के पास सुबह-सुबह अजान की आवाज आ रही थी। इसके बाद उनके साथ काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। कई लोगों ने उनका साथ दिया और कई उनके खिलाफ गए। हालांकि मामला बाद में शांत हो गया।

सोनू का अजान वाला मामला उनके सिर के मुंडन पर खत्म हो गया था लेकिन इस विवाद को एक बार फिर से बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हवा दे दी है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा, ‘‘सुबह 4.45 पर घर पहुंची हूं और अज़ान की आवाज़ से मेरे कान फट रहे है। इससे ज्यादा बेवकूफू तो कोई हो ही नहीं सकती है जिसमें किसी पर जबरदस्ती कट्टर तरीके से धार्मिकता थोपी जाती है।’’

सोनू निगम की तरह ही इनके ट्वीट से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। सोनू के किस तरह के रीट्वीट मिले इस पर शायद किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन सुचित्रा कृष्णमूर्ति को अब ट्विटर पर गालियां और रेप की धमकी मिल रही है। उनके टिवट्र अकाउंट पर लोग उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं।

ट्विटर पर ही बताए कमेंट
सुचित्रा इससे काफी परेशान है, उन्होंने सोशल मीडिया पर इन कमेंट का एक फोटो बनाकर भी बताया है कि लोग किस तरह उन्हें इस ट्वीट के लिए धमकी दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ‘‘इन कामुक लोगों को देखो, अपने भारत के लिए बुरा लगता है- महिलाओं के प्रति इस तरह का रवैया देखकर इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं होता कि भारत दुनिया में रेप की राजधानी बन चुका है।’’

पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
सुचित्रा ने गालियां देने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैं सुचित्रा की शिकायत पर पुलिस ने 4 लागों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर सुचित्रा को भद्दी गालियां और कमेंट मिलने के बाद बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक कई लोग उनके सर्मथन में उतर आए है। रेणुका शहाणे ने उन्हें पुलिस में गाली देने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की सलाह भी दी। हालांकि सुचित्रा ने रेणुका शहाणे की सलाह से पहले ही पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करा दी थी। सुचित्रा ने पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते हुए अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा भी किया।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए ट्विटर पर उनसे पूछा कि क्या इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। सुचित्रा के इस ट्वीट पर ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। बाद में मुंबई पुलिस के ट्वीटर हैंडल से सुचित्रा को बताया गया कि पुलिस ने पहले ही इन लोगों के खिलाफ अपने साइबर सेल को लगा दिया है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories