यूपी में योगी राज, एक मुस्लिम नेता समेत योगी आदित्यनाथ ने ली शपथ
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के फायरब्रांड नेता आदित्यनाथ योगी ने रविवार को राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाइक ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। इस बार योगीराज सरकार में एक मुस्लिम नेता की एंट्री हुई है। पूर्व क्रिकेटर और यूपी में बीजेपी के पोस्टर बॉय मोहसिन रजा को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई है। मोहसिन रजा मणिपुर के गर्वनर नजमा हेपतुल्ला के दामाद हैं।
शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। भगवा वस्त्र पहने आदित्यनाथ ने शपथ लेने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवानी और मुरली मनोहर जोशी के साथ ही केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह का भी आशीर्वाद लिया। उपमंख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से सांसद हैं, जबकि दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर हैं।
योगी केबिनेट में इन चेहरों को मिली जगह-
सूर्य प्रताप शाही
सुरेश खन्ना
स्वामीप्रसाद मौर्य
सतीश महाना
राजेश अग्रवाल
रीता बहुगुणा
दारा सिंह चौहान
धर्मपाल सिंह
एसपी सिंह बघेल
सत्यदेव पचौरी
रमापति शास्त्री
जयप्रकाश सिंह
ब्रजेश पाठक
ओमप्रकाश राजभर
लक्ष्मीनारायण चौधरी
चेतन चौहान
श्रीकांत शर्मा
सिदार्थ नाथ सिंह
मुकुट बिहारी वर्मा
आशुतोष टंडन
नंद गोपाल गुप्ता
राज्यमंत्री-स्वतंत्र प्रभार
अनुपमा जायसवाल
सुरेश राजा
उपेन्द्र तिवारी
महेन्द्रसिंह
स्वतंत्रदेव सिंह
भूपेन्द्रसिंह चौधरी
धरम सिंह सैनी
स्वाति सिंह
अनिल राजभर
राज्यमंत्री
गुलाबदेवी
बलदेव औलख
अतुल गर्ग
संदीप सिंह
मोहसिन रजा
अर्चना पांडे
रणवेन्द्र पतापसिंह
मन्नु कोरी
ज्ञानेन्द्र सिंह
जयप्रकाश निषाद
गिरीश यादव
संगीता बलवंत
नीलकंठ तिवारी
जयकुमार सिंह
सुरेश पासी
- - Advertisement - -