वाइफ से 29 साल तो कोई 22 साल बड़े हैं ये सुपरस्टार
फिल्म ‘प्रेमगीत’ का एक गाना है ‘होंठों से छू लो तुम’ इसी की चंद लाइनें हैं ‘न उम्र की सीमा हो, न जन्मों का हो बंधन’ ये फिल्म गीत में ही अपनी वास्तविकता नहीं बताता बल्कि फिल्मी सितारों की लाइफ में भी बताता है। आज बॉलीवुड में ऐसे कई सुपरस्टार है जिन्होंने उम्र देखकर नहीं बल्कि दिल देखकर प्यार किया।
ये कपल बॉलीवुड में प्यार की मिसाल भी बने। इन्होंने अपने प्यार के चलते ही ना इन्होंने जमाने की परवाह की और ना ही उम्र की। आइए आपको ऐसे ही कुछ कपल के बारे में बताते हैं जिनके पार्टनर के बीच लंबा एज गैप है। इनमें से कुछ के बीच तो 29 साल का गैप है तो कुछ के बीच 10 साल का।
1. कबीर बेदी- परवीन दुसांज
कबीर बेदी एक ऐसी पर्सनालिटी है जो बॉलीवुड में अपनी भारी-भरकम आवाज को लेकर फेमस थे। इन्होंने अपनी लाइफ में अभी तक चार शादी की है। इनकी आखिरी वाली शादी परवीन दुसांज से हुई है। सच कहे तो उनकी चौथी बीवी इनकी बेटी की उम्र की है। इनके बीच 29 सालों का अंतर है।
2. दिलीप कुमार-सायरा बानो
बॉलीवुड में एक कपल ऐसा भी है जिसे प्यार की मिसाल कहा जाता है। इनके बारे में कहे तो दिलीप कुमार ने अपनी ही फैन से शादी की थी। इनकी शादी भी कुछ अजीब हालात में हुई थी और बाद में इनका प्यार इतना गहरा हुआ कि ये कपल कई सालों से साथ है। इनके बीच 22 साल का अंतर है।
3. संजय दत्त-मान्यता दत्त
संजय दत्त और मान्यता दत्त के बीच भी गजब की केमेस्ट्री है। संजय दत्त जब जेल में थे तब मान्यता ने इनकी पूरी जिम्मेदारी उठाई थी। इनके बीच 19 साल का अंतर है।
4. राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया भी राजेश खन्ना की जबरदस्त फैन हुआ करती थी लेकिन जब राजेश खन्ना ने डिंपल को देखा तो वे उनके फैन हो गए और डिंपल की पहली फिल्म ‘बॉबी’ रिलीज़ होने से पहले ही उन्होंने डिंपल से शादी कर ली। इस कपल के बीच में पहले अनबन हुई थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। इनके बीच 15 साल का अंतर था।
5. धर्मेन्द्र-हेमा मालिनी
धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के प्यार के किस्से तो आप सभी जानते ही है किस तरह धर्मेन्द्र पाजी ने हेमा मालिनी से शादी की थी। इनके प्यार की भी बॉलीवुड में मिसाले दी जाती है। इनके बीच 13 सालों का अंतर है।
6. सैफ अली खान-अमृता सिंह-करीना कपूर
सैफ अली खान इन दिनों तैमूर के पिता है लेकिन इससे पहले उनकी शादी खूबसूरत अमृता सिंह से हुई थी। सैफ भी पहली नज़र में ही अमृता के दीवाने हो गए थे। बाद में उन्होंने 11 साल बड़ी अमृता से शादी कर ली थी। हालांकि ये दोनों अब अलग हो गए है और अब सैफ ने 10 साल छोटी करीना से शादी की है।
7. शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
शाहिद कपूर जिनका अफेयर कभी करीना कपूर से हुआ करता था। इन्होंने भी अपने से 13 साल छोटी मीरा राजपूत से शादी की थी। अब शाहिद पापा बन गए है और उनकी क्यूट सी बेटी मीशा हैं।
8. आमिर खान-किरण राव
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी अपने प्यार में उम्र के मोहताज नहीं रहे। उन्होंने भी अपने 9 साल छोटी किरण से शादी की थी।
- - Advertisement - -