खुशखबरी! एयर इंडिया के यात्री अब इस रूट पर ले जा सकेंगे ज्यादा सामान
- - Advertisement - -
एक बार फिर एयर इंडिया अपने यात्रियों को एक ख़ास सौगात देने जा रहा है। अब एयर इंडिया की बोइंग 747 फ्लाइट में दिल्ली से मुंबई के बीच उड़ान भरने वाले यात्री अब पहले से ज्यादा वजन का सामान अपने साथ ले जा पाएंगे। इकॉनमी क्लास के यात्री 40 किलो और बिजनस क्लास के यात्री 50 किलोग्राम वजन तक के सामान अपने साथ ले जा सकेंगे। यात्री इस सुविधा का लाभ 7 जनवरी से उठा सकेंगे।
अभी तक इतना सामान ले जाने की थी अनुमति
वर्तमान में एयर इंडिया की इकॉनमी क्लास के यात्री 25 किलो और बिज़नेस क्लास के यात्री 35 किलो तक सामान अपने साथ ले जा सकते हैं। फिलहाल यदि हम दूसरी एयरलांइस की बात करे तो उनमें सामान ले जाने की सीमा 15 किलोग्राम तक की है। बता दें कि हाल ही में एयर इंडिया ने मुंबई-दिल्ली रूट और दिल्ली-मुंबई रूट के लिए रोजाना दो-दो उड़ानें शुरू की हैं।
फिलहाल एयर इंडिया के जंबो जेट राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की वीवीआईपी उड़ानों में इस्तेमाल किये जा रहे हैं। इससे पहले भी दिल्ली-मुंबई-लंदन और मुंबई-दिल्ली-न्यू यॉर्क रूट पर बड़ी एयरलाइंस उड़ान भरा करती थीं।
- - Advertisement - -