अपनी उम्र से परेशान है ये लड़की, पढ़ें पूरी कहानी
एक लड़की जिसकी हाइट लगभग 87 सेंटीमीटर, वज़न 20 किलो है। आप सोच रहे होंगे हम किसी बच्चे कि बात कर रहे है। मगर दिखने में मात्र तीन साल की ये लड़की 24 साल की है। जिसका नाम स़रीज़रेयता अरियंती है। 16 अक्टूबर 1993 को जन्मी स़री एक ऐसी बीमारी से पीड़ित है। जिसमें वो 3 साल के बाद अब तक ग्रोथ ही नहीं कर पाई।
आज भी वो सामान्य बच्चों की तरह चल नहीं सकती, ना ही आम लोगों की तरह बोल पाती है। स़री के घरवालों को डॉक्टर ने बताया उसकी ग्रोथ बहुत ही धीमी है। उस वक़्त डक्टर भी समझ नहीं पा रहे थे, कि स़री को चलने और बोलने में दिक्कते क्यो आ रही है। जबकी सरी के सभी ऑर्गन ठीक तरह से काम कर रहें थे।
स़री कि बहन स़री की देखभाल करती है। स़री की बहन का कहना है उसके घर में इससे पहले आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ। उसने बताया ’’स़री सिर्फ़ उतना ही बोल पाती है जितना कि एक छोटा बच्चा बोल लेता है। हर कोई नहीं समझ पाता वो क्या बोलना चाहती है पर हम समझ जाते है कि, वो क्या बोलना चाहती है। कई बार वो हमें बता देती है कि उसे क्या चाहिए जैसे कपड़े, फे़स पावडर जूते या कुछ और जैसे कई बार वो बहुत महंगी चीज़ो कि भी डिमाडं कर बैठती है जो कि हम उसे नहीं दिला पाते। ’’
जब उसे एक ऐसे डॉक्टर के पास ले जाया गया जिन्होने ऐसे कई केस देंखे है। डाक्टर ने बताया उन्होने उसे 3 केस हैडल किये है। उनका कहना है वो अब भी नॉर्मल हो सकती है। उन्होने बताया लगभ 20,000 बच्चों में से एक इस तरह का केस देखा गया है। जिसे होम्योपैथी द्वारा ठीक किया जा सकता है।
डॉक्टर ने बताया ’’ऐसे केस को कौन हैडल नहीं करना चाहेगा हालाँकि साइंस में अब तक इतने रिसोर्स और रिर्सच अब भी नहीं हुई है। जो इसकी मदद कर सकें। हॉ ,हो सकता है हमें इसके लिए काफी महंगे डॅाक्टर की मदद लेना पड़े। स़री के घर की आर्थिक हालात के चलते वो स़री का इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। मगर अब भी एक उम्मीद है स़री के घरवालों को कि कोई ऐसा चमत्कार हो जायें जिससे स़री ठीक हो जाऐं।
Courtesy-Barcroft TV
- - Advertisement - -