अमित शाह बोले- दो और कदम…कांग्रेस मुक्त भारत की ओर
असम में रिकॉर्ड तोड़ जीत के साथ भाजपा ने कांग्रेस पर एक बार फिर बड़ी बढ़त ले ली है। बड़ी इसलिए भी कि भाजपा ने असम से पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा किला उससे छीन लिया। इसके साथ ही भाजपा ने देश के 9 राज्यों में अपनी सरकार बना ली है और 4 राज्यों में उसके सहयोगियों की सरकार है।
वहीं कांग्रेस मात्र सात राज्यों में सिमट कर रह गई है, जिनमें बड़े राज्य के तौर पर कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ही हैं। भाजपा असम में जहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी वहीं अन्य चार राज्यों में उसके वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है। वहीं इस जीत के साथ भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत का दावा तेज कर दिया है। दूसरी तरफ एक तथ्य ये भी है कि जीत के साथ ही देश की 35 फीसदी आबादी पर सीधे-सीधे भाजपा का शासन हो गया है।
कभी सफल नहीं हो पाई कांग्रेस-
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस जीत के बाद कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में दो कदम और बढऩे की कामयाबी बताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी के विकास के एजेंडा को रोकना चाहा , लेकिन अब तक सफल नहीं हो पाई है। उन्होंने जयललिता और ममता बैनर्जी को जीत पर बधाई दी।
जीत के बाद अमित शाह कही 10 बड़ी बातें-
1- कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में दो और कदम बढ़े।
2- केंद्र में हमारी सरकार के दो साल के कामकाज को जनता ने पसंद किया।
3 – ये सकारात्मक राजनीति की जीत है।
4 – भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की कोशिश जारी है।
5 – असम को विकसित राज्य बनाएंगे।
6 – बंगाल में अच्छा प्रदर्शन, वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है।
7 – कांग्रेस ने विकास के एजेंडे को रोकना चाहा।
8 – जीत में सभी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।
9 – 2019 में अपने कामकाज के आधार पर चुनाव लड़ेंगे।
10 – तमिलनाडू में हमारी जीत नहीं हुई है।
|