खेतों में पानी देने गया था आदमी, अजगर के पेट में मिला
अभी तक आपने अजगर के पेट में जानवर और अंडे देखे होगे। लेकिन इस बार अजगर के पेट में एक पूरा का पूरा आदमी मिला। दरअसल इंडोनेशिया में रहने वाला एक किसान अकबर सालुबिरू अपने खेतों में काम करने गया था लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक वह 21 मार्च को लापता हुआ था।
स्थानीय मीडिया के अनुसार जब अकबर को ढूंढा गया तो पाया गया कि उनके खेत में ही एक अजगर पड़ा हुआ है और उसका पेट सामान्य से काफी फूला हुआ है। लोगों ने अंदाज़ा लगाया कि ‘हो सकता है अजगर ही अकबर को खा गया हो’। जब स्पेशलिस्ट से राय ली तो उन्होंने ने भी यहीं बताया और इसके बाद फिर जो हुआ वो सबको चौंकाने वाला था।
गांव वालों ने जब यह स्पष्ट कर लिया तो उन्होंने चाकू से अजगर के पेट को चीरा और फिर अकबर को बाहर निकाला हालांकि अकबर की मौत हो चुकी है। इस घटना का वीडियो काफी चौंकाने वाला है और काफी वायरल भी हो रहा है। आप भी देखिए किस तरह अकबर को अजगर के पेट से बाहर निकाला गया।
- - Advertisement - -