मुम्बई में 9 साल के संघर्ष के बाद, ‘गेरुआ’ गाकर मिली इस गायिका को पहचान
Happy birthday Antara Mitra
- - Advertisement - -
फिल्म दिलवाले में गेरुआ गाने से मशहूर हुई गायिका अंतरा मित्रा कभी हार ना मानने का मैसेज देती हैं , क्योकिं उनकी शुरुआत और सफलता में बहुत सालों का अंतर है जिसे उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से कम किया और सफल और प्रसिद्द हुई। 10 July 1987 को जन्मी अंतरा मित्रा पश्चिम बंगाल से हैं और उन्होंने बंगाल से मुंबई तक का सफ़र कैसे पूरा किया आइये जानते हैं-
अंतरा मित्रा की शुरुआत मशहूर रिएलिटी शो इंडियन आइडल से हुई थी। इस शो में वो आख़िरी के पांच प्रतिभागियों में से एक थीं। यहाँ इन्हें जीत तो नहीं मिली पर फिल्म संगीत में अपनी जगह बनाने की शुरुआत जरुर मिल गई। इंडियन आइडल के बाद अंतरा को म्यूजिक डायरेक्टर अन्नू मलिक ने गाना गाने का मौका दिया पर अंतरा अपने घर वापस चली गईं। कुछ दिनों बाद अंतरा म्यूजिक में ही अपनी जगह बनाने वापस मुंबई लौटीं और फिर एक और संगीत प्रतियोगिता जूनून में भाग लिया लेकिन वह भी विजेता नहीं बन पाई। पर इस बार अंतरा ने अपना मन बना लिया था तो वह लगातर संघर्ष करती रही और कितने ही दिन इंस्टेंट नूडल्स और बड़ा पाव खा कर अपनी भूख बुझाई।
अंतरा को संगीत अपने परिवार से ही मिला, उनके पापा संगीत सिखाते थे और अंतरा को उनसे ही संगीत मिला। अंतरा जब 3 साल की थी तबसे वो अपने पिता की संगीत क्लास में गाती थी। पहले अंतरा डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं लेकिन इंडियन आइडल में आ कर उन्होंने संगीत को ही अपने करियर के रूप में चुना।
अंतरा मित्रा का संगीत में सफलता पाने का जो सफ़र था वो इंडियन आइडल से शुरू तो हुआ पर संघर्ष चलता रहा और फिर मुंबई आने के पूरे 9 साल बाद अंतरा को अपने गए गानों के लिए प्रसिद्धि मिली। 2015 में आई फिल्म दिलवाले में अरिजीत सिंह के साथ गाये अपने गाने गेरुआ और जनम जनम के बाद बहुत प्रसिद्द हुई। वो अपनी सफलता के लिए म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम को शुक्रिया करती हैं और यह मानती हैं कि वो प्रीतम ही हैं जिन्होंने उनके टैलेंट में विश्वास दिखाया और उन्हें मौका दिया गाने का।
अंतरा मित्रा ने हिंदी के अलावा उर्दू, बंगाली, और इंग्लिश में भी गाने गाये हैं। और अब लगातार संगीत जगत में काम कर रही हैं। अंतरा मित्रा का पहला हिट गाना राजनीति फिल्म में मोहित चौहान के साथ गाया भीगी सी भागी सी है।
- - Advertisement - -