टिम कुक पहुंचे मुम्बई, बप्पा का लिया आर्शीवाद
एप्पल के सीईओ टिम कुक भारत दौरे पर है वे बुधवार को मुंबई पहुंचे। उन्होने यहां सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किए। सिद्धिविनायक में वे मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ गए। वहीं शाहरूख ने टिम कुक के लिए अपने घर ‘मन्नत’ में आज शाम को डिनर रखा हैं इसमें बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल होगी। वे अपने भारत दौरे पर न्यू डिजिटल मैप्स सेंटर बनाने का एलान कर सकते हैं।
टिम कुक एप्पल इंडिया के हेड संजय कौल और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ सिद्धी विनायक मंदिर गए। वहां उन्होने पूजा और करीब आधा घंटा बिताया।
वे बुधवार को कुछ इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ मीटिंग करेंगे। इसके साथ ही वे टाटा ग्रुप के चेयरमेन सायरस मिस्त्री से भी मुलाकात कर सकते है। भारत में कुक एक सप्ताह रहेंगे। इस दौरान मुंबई के अलावा हैदराबाद, बैंगलुरु और दिल्ली जाएंगे। हालांकि, अभी तक इस बारे में ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन नहीं दी गई है। वे पीएम मोदी से भी मुलाकात कर सकते है।
|