दुनिया ने कुछ यू मनाया था अप्रैल फूल
1 अप्रैल को वैसे तो हम अप्रैल फूल डे के रूप में मनाते हैं इस दिन सभी एक दूसरे को बेवकूफ बनाते है और मजाक करते है। इस दिन मजाकिया स्वभाव का व्यक्ति तो मजाक करता ही है पर सीरियस स्वभाव का व्यक्ति भी मजाक करता हैं। दुनिया में यूं तो कई घटनाएं होती रहती है। पर कुछ ऐसी घटनाएं भी हुई जिन्हे लोगो ने अप्रैल फूल समझ कर मजाक में उड़ा दिया। हम बात कर रहे है कुछ ऐसी ही घटनाओं की जिन्हे लोगो ने अप्रैल फूल समझा पर वे सच में हो गई।
1 अप्रैल 1946 को एलुइतन द्वीप पर भूकंप और सुनामी ने हवाई और अलकासा में करीब 165 लोगों की जान ले ली थी। इस खबर को लोगों ने अप्रैल फूल समझ कर हल्के में ले लिया था।
2. 1 अप्रैल 1947 को ग्रीस के किंग जार्ज द्वितीय की मौत हुई। जिसे पहले लोगों ने अप्रैल फूल समझा।
3. 1979 में ईरान में एक प्रमुख घोषणा हुई की 1 अप्रैल को ईरान को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसें तीस सालों के बाद भी मजाक ही समझा जाता हैं।
4.जीमेल को तो आप सब जानते होंगे। इसके लांच होने की तारीख भी 1 अप्रैल ही है। इसकी लांचिग भी लोगो में एक मजाक का विषय बन गई थी। क्योंकि उस समय जीमेल पर 1जीबी स्टोरेज दी गई थी जो किसी भी ईमेल सेवा के लिए बहुत ज्यादा थी।
5. 1 अप्रैल 2009 को कॉनफिकर नामक एक वायरस लाखो कंप्यूटरों में घुस गया था। जिसने कई निजी जानकारियों को खंगालना शुरू कर दिया था। इस वायरस को समूचे अमेरिका में पहले मजाक ही समझा।
इस तरह भी मनाया जाता है अप्रैल फूल
1. नौकर बनता है मालिक
यूरोपियन देशों में पहले 1 अप्रैल के दिन हर मालिक नौकर बनता था और नौकर मालिक बनता था। जो मालिक नौकर बनता था उसे अपने मालिक की हर इच्छा को पूरा करना पड़ता था। वह मालिक नौकर के लिए खाना बनाता, कपड़े धोता, और उसके बताए अन्य सभी कार्य विनम्रता पूर्वक करता था।
2. शेर की धुलाई
लंदन में 1 अप्रैल 1698 को धोखे से शेर की धुलाई दिखाने के लिए टावर ऑफ लंदन ले जाया गया था। तब इसकी पारंपरिक घोषणा हुई थी।
3. माज-काट
डेनमार्क में 1 मई को ’माज-काट’ के रूप में जाना जाता है जिसका मतलब ’मे-कैट’ होता है और ऐतिहासिक रूप से अप्रैल फूल्स डे के समान होता है। हालांकि, डेनमार्क वासी अप्रैल फूल्स डे भी मनाते हैं।
4. सबसे मोटा कौन
फ्रांस के नारमेडी मे 1 अप्रैल को कुछ अलग तरीके से मनाया जाता है। जिसमें एक अनोखा जुलूस निकाला जाता है इस जुलुस में एक घोड़ा गाड़ी में सबसे मोटे आदमी को बैठाकर सारे शहर में घुमाया जाता ताकि उसे देखते ही लोग खिल खिलाकर हंस पड़े और फिर नाचते गाने लगे।
5. अप्रैल फूल को मछली
फ्रांस और फ्रांसीसी-भाषी कनाडा में 1 अप्रैल की परम्परा में प्वाइजन डी एव्रिल (शाब्दिक तौर पर ’अप्रैल की मछ्ली’) शामिल है जिसमें एक पेपर मछ्ली को शिकार की पीठ पर चुपके से चिपका दिया जाता है। यह परंपरा अन्य देशों में भी फैली हुई है, जैसे कि इटली।