बद्रीनाथ ने दुल्हनिया संग मारी 100 करोड़ी क्लब में एंट्री
ब्रदी ने दुल्हनिया के साथ बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाते हुए 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई वरूण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने अच्छी कमाई करते हुए 14 दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छुआ। इसी के साथ फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया साल 2017 में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले रईस, काबिल, जॉली एलएलबी-2 इस क्लब में एंट्री ले चुके हैं। गुरूवार को इसने दो करोड़ रूपए कमाए।
वरूण धवन और आलिया भट्ट की इस फिल्म ने पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी दमदार कमाई की है। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 27 करोड़ 8 लाख कमाते हुए महज भारत में अब तक कुल 100.74 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बारे में जानकारी दी है।
वरूण और आलिया की यह फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया से भी काफी आगे निकल चुकी है। हंप्टी की कुल कमाई 79 करोड़ रूपए रही थी। आपको बता दें कि 100 करोड़ में शामिल होने वाली ये वरूण की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वरूण की एबीसीडी-2 और दिलवाले शामिल हो चुकी है। वहीं 2 स्टेट के बाद आलिया की ये दूसरी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का कारोबार किया है।
- - Advertisement - -