रिलीज़ हुआ बेवॉच का दूसरा ट्रेलर, ग्लैमरस लुक में नज़र आईं देसी गर्ल
- - Advertisement - -
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच का दूसरा ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस ट्रेलर में प्रियंका बेहद अलग अंदाज में नज़र आईं। ख़ास बात यह है कि प्रियंका ने पिछली बार की तरह अपने फैन्स को निराश नहीं किया है। इस ट्रेलर में प्रियंका ज्यादा देर तक स्क्रीन पर नज़र आ रही हैं। इससे पहले जो ट्रेलर आए उसमें प्रियंका केवल कुछ सेकेंड के लिए नजर आईं थी।
विलेन के रोल में नज़र आ रही हैं प्रियंका
बॉलीवुड सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म में प्रियंका विलेन बनी हैं। फिल्म में वह हंटले क्लब की मालकिन बनी है। एक सीन में तो वह हाथ में गन लिए भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि प्रियंका इस फ़िल्म में हॉलीवुड के सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन यानी कि द रॉक के साथ काम कर रही हैं। फ़िल्म 26 मई 2017 को रिलीज़ होगी।
- - Advertisement - -