आपके मोबाइल में वैसे तो हजारो वीडियो वॉट्सऐप और फेसबुक पर आते रहते हैं उन्हीं में से एक वीडियो ये वाला भी है जिसमें एक लड़की जब तक है जान जाने जहां मैं नाचूंगी तेरे लिए पर गाना गाती नज़र आ रही है। लोगों में इसकी दीवानगी देखकर लगता है कि ये कोई बड़ी सेलिब्रिटी है लेकिन है कौन ये बहुत ही कम लोग जानते हैं। इसके बारे में कुछ भी बताने से पहले आप जरा इसका वीडियो देखिए।
वीडियो अगर आपने पहले नहीं देखा है तो आप भी इसकी आवाज के मुरीद हो गए होंगे। इस वीडियो को इस सिंगर की आवाज की वजह से काफी शेयर किया जा रहा है। लेकिन बहुत ही कम लोग है जो ये जानते हैं कि ये इंडियन सिंगर नहीं बल्कि एक ऐसी जगह से हैं जहां लोग हिंदी का प्रयोग न के बराबर करते हैं।
जी हां! ये खूबसूरत सिंगर तजाकिस्तान से हैं। यहां पर ताजिकी पार्शियन भाषा का उपयोग किया जाता है। ऐसे में ये सिंगर यहां पर हिंदी गानों की दीवानी है। ये इतनी खूबसूरती से हिंदी गानों को गाती है कि उनमें एक नई जान भर देती है। इस खूबसूरत सिंगर का नाम नोजिया कोरोमातुल्लो है जो एक तजाकिस्तानी फेमस सिंगर है।
तजाकिस्तान में ये सिंगर काफी पॉपुलर है और अब इनके वीडियो इंडिया का भी दिल जीत रहे हैं। उन्होंने हिंदी के दो गाने गाए है। पहला तो हम आपको सुना ही चुके हैं दूसरा उन्होंने सलाम-ए-इश्क मेरी जान गाया है जो काफी फेमस हुआ था। आइए आपको इसका भी वीडियो दिखाते हैं।
नोजिया 29 साल की है और उनकी एक बेटी भी है। उनके पिता 1992 में एक हमले में मारे गए थे। नोजिया ने दिल्ली से क्लासिकल सिंगिंग और डांसिंग में डिप्लोमा कोर्स किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंटरप्रन्योरशिप की भी पढ़ाई की है। आपको बता दें कि साल 2007 में इस खूबसूरत सिंगर ने इंडिया में कथक डांस काम्पीटिशन जीता था।