वर्ल्डकप में हार का कारण बने स्ट्रोक, आइपीएल में बने सबसे महंगे खिलाड़ी
इंडिया में सब कुछ कम हो सकता है लेकिन क्रिकेट का क्रेज कम नहीं हो सकता। सोमवार को आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी हुई जिसमें सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्ट्रोक चुने गए। इस ऑक्शन में उनकी कीमत 14.5 करोड़ रखी गई है और वे अब तक के सबसे महंगे आईपीएल के खिलाड़ी बन गए है।
आईपीएल 2017 में ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 63 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इसमें केविन पीटरसन, इशांत शर्मा डेल स्टेन, इरफान पठान, पवन नेगी, इमरान ताहिर, इयान मोर्गन जैसे नाम थे। ये आईपीएल 47 दिनों तक चलेगा और दस अलग-अलग ग्राउंड पर खेला जाएगा। हर एक टीम एक 14 मैच खेलेगी।
बेन स्ट्रोक के बाद दूसरे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के टैमल मिल्स है। जिन्हें 12 करोड़ रूपए में खरीदा गया है। इनके बाद 4.5 करोड़ रूपए में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को खरीदा गया है। इस आईपीएल में देखा जाए तो पैसा बॉलर के उपर ज़्यादा लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बैट्समैन और आलराउंडर की नीलामी में औसत बोली लगाई जा रही है।
बेन स्ट्रोक आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सामने आए है। इंग्लैंड के लिए उन्होंने कई बार बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है और वे इंग्लैंड के पालनहार बने भी नज़र आए। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब बेन स्ट्रोक के कारण ही इंग्लैंड वर्ल्ड कप हार गई। जी हां साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में बेन स्ट्रोक की वजह से इंग्लैंड फाइनल में हार गई थी।
साल 2016 में बेशक इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंची थी लेकिन फाइनल का मैच काफी रोमांचकारी था। आखिर के ओवर में वेस्टइंडीज के प्लेयर ब्रेथवेट स्ट्राइक पर थे और टीम को 6 गेंदों में 19 रनों की जरूरत थी। उस समय बॉलिंग करने की जिम्मेदारी बेन स्ट्रोक को दी गई। बेन स्ट्रोक आए पहली बॉल फेंकी और बॉल सीधे बाउंड्री के पार। एंपायर का इशारा सिक्स था।
मैदान में बैठे लोगों में रोमांच बढ़ने लगा। वेस्टइंडीज के जीतने के चांस भी अब दिखने लगे। पहली बॉल के बाद स्ट्रोक ने दूसरी बॉल डाली दूसरी बॉल के समय 13 रनों की जरूरत थी। दूसरी बॉल भी सीधे हवा में लहराती हुई पवेलियन में जा गिरी। इसके बाद तीसरी और चौथी बॉल पर ब्रेथवेट ने एक के बाद एक करके चार छक्के लगा दिए।
चौथा छक्का वेस्टइंडीज की जीत में बदला। इंग्लैंड उस समय बेन स्ट्रोक की वजह से हाथ में आया मैच हार गई थी। इस मैच के बाद स्ट्रोक को गहरा सदमा लगा था। टीम ने हार का ठीकरा भी उनके सिर पर ही फोड़ा। तो इस तरह बेन स्ट्रोक अपनी ही टीम की हार के लिए जिम्मेदार बने थे।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -