गन्ने का रस पीने के ये हैं फायदे
गर्मियों में गन्ने का रस पीने का अलग ही मजा है। इसे पीने से जहां शरीर को ठंडक मिलती है वहीं समर ड्रिंक के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। पर आपको बता दें कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गर्मियों में ये डिहाइड्रेशन से बचाने का अच्छा स्त्रोत है। हालांकि इसे पीने को लेकर कुछ हाइजनिक प्रॉब्लम भी जुड़ी होती हैं। जानिए इसे पीने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।
– गन्ने का रस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। यह हार्ट की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
– इसमें कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो हड्डियों के लिए अच्छा है।
– इसमें सुक्रोज , ग्लूकोज होता है। गर्मियों में एनर्जी मिलती है।
– इसे पीने से फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है। इससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
– इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हें। ये सर्दी-जुकाम को तेजी से दूर करता है।
– इसे पीने से बॉडी हेल्दी रहती है और ये स्किन व बालों के लिए अच्छा है।
– इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है। खून की कमी से बचाता है।
– इसमें फास्फोरस होता है। दांत की परेशानी से बचाता है।
गन्ना का रस पीते समय रखें कुछ सावधानियां-
– गन्ने का रस पीते समय चुटकीभर नमक डाल लें , इससे खराश नहीं होगी।
– इसमें बर्फ डालकर न पीएं। यदि बर्फ गंदे पानी से बनी है तो इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।
– गन्ने का रस ताजा ही पीएं। देर तक रखे हुए रस में टॉक्सिन पैदा होते हैं।
– गन्ने के रस से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, जिससे डायबिटीज बढ़ सकते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का रस देना मना होता है।
- - Advertisement - -