क्रिकेट में ऐसे हुई थी सट्टे की शुरूआत
भारत में अगर किसी से पूछा जाए कि उसका फेवरेट र्स्पोट्स कौन सा है तो अधिकतर लोगों के जवाब क्रिकेट ही आएंगे। भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता को तो हर कोई जानता है क्रिकेट और उससे जुड़े रिकॉर्ड लोगों को मुंह जुबानी याद होते है पर हम आपको क्रिकेट के रिकॉर्ड नहीं बताने वाले है हम आपको बताने वाले ही कि क्रिकेट विश्व मे कैसे आया, कहां से इसकी शुरूआत हुई और ये वैश्विक स्तर पर कैसे पहुंचा।
क्रिकेट की शुरूआत
क्रिकेट की शुरुआत 15वीं शताब्दी के आस-पास मानी जाती है। वैसे तो क्रिकेट इंग्लैंड का राष्ट्रीय खेल है पर आपको यह जानकर बहुत ही आश्चर्य होगा कि इसकी शुरूआत फ्रांस से हुई थी। लेकिन आज फ्रांस में क्रिकेट फेमस नहीं है। अगले कुछ सालों में क्रिकेट विभिन्न देशों में प्रचलित हुआ और यूरोपीय देश खासकर इंग्लैंड ने इसे अपने मुख्य खेल के रूप में स्वीकार किया। पहला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट 18877 में खेला गया था उस समय आधे से ज्यादा विश्व पर इंग्लैंड का अधिपत्य था। इसीलिए क्रिकेट का राष्ट्रमंडल(कॉमनवेल्थ) देशों में खूब प्रचार- प्रसार हुआ। आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के 105 मान्यता प्राप्त सदस्य देश हैं।
कैसे मिला क्रिकेट नाम
इस बारें में अलग-अगल जानकारों के अलग-अलग मत हैं। कुछ जानकारों के मुताबिक क्रिकेट शब्द की व्युत्पत्ति फ्रेंच शब्द ‘criquet’ से हुई। फ्रांस में इसे criquet ही कहा जाता था। 100 साल के बाद जब यह इंग्लैंड में खेला जाने लगा तो वहां के बच्चे इसे creckett नाम से जानने लगे। जानकारों के मुताबिक क्रिकेट का यह नाम Middle Dutch krick शब्द से निकाला गया है जिसका मतलब होता है लकड़ी।
इंग्लैंड में कैसे आया क्रिकेट
इंग्लैंड में क्रिकेट राष्ट्रीय खेल है पर इंग्लैंड में इसकी शुरूआत 1550 शताब्दी के आसपास मानी जाती हैं। इसका सबूत वहां के एक कोर्ट केस को माना जाता हैं। ये केस जमीन के विवाद को लेकर इसमें एक जमीन को लेकर 1598 में विवाद चल रहा था जिसमें 59 साल के कॉरोनर ने गवाही दी कि वह और उसके स्कूल के दोस्त उस विवादित जमीन के टुकड़े पर 50 साल पहले creckett खेला करते थे। वयस्कों के द्वारा पहली बार क्रिकेट खेलने का प्रमाण 1611 में देखने को मिलता है, जब दो लोगों पर मुकदमा चलाया गया क्योंकि वे रविवार को चर्च जाने की बजाय क्रिकेट खेल रहे थे। इसी साल डिक्शनरी में क्रिकेट को लड़कों का खेल बताया गया और बताया गया कि क्रिकेट में हाल ही में वयस्कों की रुचि बढ़ी है।
क्रिकेट में ओवर का निर्धारण
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आज जहां एक ओवर में छः गेंद फेंकी जाती है। वहीं क्रिकेट में 1889 तक एक ओवर में चार गेंदें ही फेंकी जाती थीं लेकिन 1889 से क्रिकेट के नियमों में कई सारे बदलाव किए गए और एक ओवर में गेंदों की संख्या 4 से बढ़ाकर 5 पांच कर दी गई। सन् 1900 तक ओवर में 6 गेंदें फेंकने का नियम इजाद हुआ जो आज भी चल रहा है।
इसी बीच कुछ देशों ने ओवर में गेंदों की संख्या 6 से 8 भी की। 1922 में ऑस्ट्रेलिया में एक ओवर में गेंदो की संख्या 6 से 8 कर दी गई। इसके बाद आठ गेंदों वाले ओवर को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने भी बाद के सालों में अपनाया। सिविल वॉर के बाद फिर से इंग्लैंड ने 6 गेंदों के ओवर वाला तरीका अपनाया जो बाद के सालों में स्थायी तरीका बन गया।
इस तरह शुरू हुआ क्रिकेट खेल
इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि क्रिकेट कब शुरू हुआ था। लेकिन इसके बारें में बताया जाता है कि क्रिकेट की शुरुआत 15वीं शताब्दी के आसपास फ्रांस से हुई। ऐसा माना जाता है कि फ्रांस के बच्चों ने इस खेल की शुरूआत की थी। वे एक तरह की लकड़ी की गेंद का इस्तेमाल किया करते थे और उसे एक बैट नुमा डंडे से लक्ष्य की ओर जाने से रोका करते थे। क्रिकेट कई शताब्दियों तक बच्चों के खेल के रूप में ही सीमित रहा। ये बच्चे क्रिकेट को भेड़ों के चरने वाली जगह व खेत में खेला करते थे। वे स्टंप्स के लिए पेड़ों की लकड़ियों का इस्तेमाल किया करते थे। 17वीं शताब्दी के पूर्वार्ध में क्रिकेट को वयस्क लोगों ने अपनाना शुरू किया।
आपको यह जानकर भी आश्चर्य होगा कि इस समय क्रिकेट में तीन स्टंप्स का उपयोग किया जाता है वहीं पहले दो स्टंप्स का प्रयोग किया जाता था।
क्रिकेट में सट्टा लगाने की प्रथा
आज अगर किसी चीज पर सट्टा लगता है तो वो क्रिकेट है। क्रिकेट में सट्टा और जुआ कोई आज की बात नहीं हैं।1660 तक क्रिकेट लोगों के प्रिय खेल के रूप में खेला जाने लगा और इस खेल ने सबसे ज्यादा जुआरियों को अपनी ओर आकर्षित किया, और जुआरी क्रिकेट पर खूब दाव लगाते थे। बाद में कावालियर संसद ने गेमिंग अधिनियम 1664 लागू करके जुआ लगाने की राशि को सीमित कर दिया। इसके अनुसार जुआरी केवल 100 पाउंड तक ही दांव लगा सकतें थे। हालांकि ये कोई छोटी राशि नहीं थी बल्कि आज के हिसाब से अगर उस राशि का आकलन करें तो आज के 14 लाख रुपए के बराबर होगी। 17वीं शताब्दी के आसपास क्रिकेट जुएं के खेल के रूप में खूब प्रचलित हुआ।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -