पत्नी से तंग आकर एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा के भाई ने किया सुसाइड
- - Advertisement - -
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा के मौसेरे भाई नितिन चौहान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। नितिन की गाड़ी से पुलिस को दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। नितिन ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। बता दें कि नितिन के पिता जोगेंद्र सिंह पशुपालन विभाग से असिस्टेंट डायरेक्टर पद से रिटायर हैं। उनका घर न्यू शिमला के सेक्टर दो में एचएन बी 10 में है। नितिन हिमुडा के वाइस प्रेसिडेंट यशवंत छाजटा का भांजे थे।
क्या लिखा है सुसाइड नोट में?
-सुसाइड नोट में नितिन ने लिखा है कि उनकी पत्नी और उनके परिवारवाले उन्हें अक्सर तंग करते रहते हैं। उसके ख़िलाफ़ झूठे केस दर्ज किए गए हैं। यहां तक कि उन्हें अपने बेटे से भी मिलने नहीं दिया जाता है। वह अपने बेटे से बहुत प्यार करते थे। बता दें कि नितिन का पांच साल का बेटा है, जो उसकी मां के साथ मायके में रहता है।
-मिली जानकारी के मुताबिक नितिन और उनकी पत्नी के बीच करीब तीन साल से अनबन चल रही थी। इस कारण नितिन की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। गुरुवार को भी नितिन कोर्ट से पेशी भुगत कर आए थे। नितिन की शादी साल 2010 में हुई थी। नितिन पेशे से बागबान थे और शिलाट (क्यारी) कोटखाई का रहने वाले थे।
- - Advertisement - -