ये हैं 2016 में डेब्यू करने वाले यंगस्टर्स, कुछ रहे हिट तो कुछ फ्लॉप
- - Advertisement - -
प्रकाश झा
बॉलीवुड के फेमस फिल्मकार प्रकाश झा ने फिल्म ‘जय गंगाजल’ से बतौर एक्टर अपनी शुरूआत की। प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म में प्रकाश झा की एक्टिंग को फैंस की भरपूर सराहना मिली थी।
मावरा हुसैन
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने इसी साल बॉलीवुड में कदम रखा। मावरा ने फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। बता दें मावरा एक वीजे हैं और आहिस्ता आहिस्ता और निखर गए गुलाब सारे जैसे टीवी कार्यक्रमों में एक्टिंग कर चुकी हैं।
पूजा हेगड़े
आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म ‘मोहें जोदारो’ से डेब्यू करने वाली पूजा हेगड़े रितिक रोशन के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की। अपनी पहली ही फ़िल्म में रितिक जैसे एक्टर के साथ काम करने का मौका मिलना वाकई किस्मत की बात है। बहरहाल, यह फ़िल्म कुछ ख़ास नहीं चली पर पूजा हेगड़े को इस फ़िल्म से नोटिस किया गया।
दिलजीत दोसांझ
जानेमाने पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने ‘उडता पंजाब’ से बॉलीवुड में करियर की सफल शुरूआत की। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर ,आलिया भट्ट और करीना कपूर की मुख्य भूमिकायें है। उड़ता पंजाब की कहानी ड्रग तस्करी पर आधारित है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
आगे की स्लाइड्स में देखें- 2016 में और किसने किया धमाकेदार डेब्यू…
- - Advertisement - -