तीन लड़कों के साथ संबंध बनाकर फंस गई स्वरा
मुंबई. रिश्तों की मर्यादा को तार तार करना कितना महंगा पड़ सकता है हाल ही में लांच एक वेब सीरीज के वीडियो में इसे बखूबी बताया गया है। पति के साथ रहते हुए कॉलेज के दो दोस्तों से संबंध बनाकर एक लड़की कैसे अपना जीवन बर्बाद कर लेती है यह इस वीडियो में बताया है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड में अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की।
स्वरा ने इस नए वीडियो में इतने हॉट सीन दिए हैं जिन्हें देखकर आपकी धड़कनें रुक जाएंगी।
यह एक इंटरनेट सीरीज है जिसे इट्स नॉट सिंपल के नाम से लांच किया गया है। हाल ही में इसका ट्रेलर लांच हुआ है जिसे युवाओं में बहुत पसंद किया जा रहा है।
कुछ पल के सुख और आकर्षण से मुश्किल में फंस जाता है जीवन
इट्स नॉट देट सिंपल की कहानी मर्दों के अफेयर और औरतों के स्कैंडल पर बेस्ड है। इसमें स्वारा एक हाउस वाइफ है। वह परिवार का ख्याल रखती है लेकिन उन्हें पति (करणवीर मेहरा) से सम्मान नहीं मिलता जिससे उसका झुकाव दूसरे लड़कों की ओर हो जाता है। कॉलेज के पुराने दोस्तों की पार्टी के दौरान स्वरा की मुलाकात पुराने दोस्त विवान भाटेना और अक्षय ओबरॉय से होती है। वह दोनों की ओर आकर्षित हो जाती है। पति के साथ वह इन दोनों से भी संबंध बनाने लगती है। कुछ पल का यह आकर्षण और सुख स्वरा के जीवन को मुश्किल में डाल देता है। ट्रेलर में लव, रिलेशनशिप, लस्ट, एक्सट्रा मेरिटल अफेयर और ब्रेकअप जैसी चीजों पर फोकस किया गया है। सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में उनकी सिंपल बहन का किरदार निभाने वाली स्वारा का नया वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
NEXT PAGE पर देखें वीडियो