Video: देसी गर्ल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार हुआ लीक
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा लगातार फिल्मी खबरों की सुर्खियों में शुमार हैं। टीवी कलाकारों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, अमेरिकन टीवी शो क्वांटिकों 2 के सेट से प्रियंका चोपड़ा की कुछ बोल्ड इमेज वाली फोटो सामने आई हैं जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया और अब उनका एक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। इस वीडियो में वो अपने को-स्टार के साथ इंटिमेंट होती दिखाई दे रहीं हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में नाम और पहचान क्वांटिको के जरिए मिली है। इस शो के अलावा अब उन्हें हॉलीवुड फिल्में भी ऑफर होने लगी हैं।
शो के दूसरे सीजन का प्रीमियर 26 सितंबर को ही हुआ था। एक ही एपिसोड के बाद ही एलेक्स और रेयान का ये वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में प्रियंका बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। पहले सीजन में जोरदार परफॉर्म करने के बाद प्रियंका मजबूती से अपने कदम हॉलीवुड में जमा रही है। प्रियंका क्वांटिको सीजन 2 में एक सीआईए एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। पहले सीजन में प्रियंका ने एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई थी। क्वांटिको के अलावा प्रियंका हॉलिवुड फिल्म ’बेवॉच’ में भी नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म में नेगेटिव किरदार में दिखेंगी। खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने फिलहाल किसी भी बॉलिवुड फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है। वह अभी क्वांटिको के शूट में व्यस्त हैं। इसे पूरा करने के बाद ही वह बॉलिवुड का रुख करेंगी। प्रियंका ने क्वांटिको के पहले सीजन में भी हॉट सीन दिए थे। फिलहाल तो आप ‘क्वांटिको 2’ में प्रियंका का बोल्ड अंदाज देखिए।
- - Advertisement - -